whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168774 readers visited
Loading...

Advertisement

भंडरिया में सादगी पूर्ण आयोजित किया गया कर्मा पूजा समारोह

location_on भंडरिया access_time 29-Aug-20, 06:34 PM visibility 671
Share



भंडरिया में सादगी पूर्ण आयोजित किया गया कर्मा पूजा समारोह


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका परभनखाड़ सरना स्थल पर करमा पूजा का आयोजन सादगीपूर्ण किया गया। करमा पूजा उत्सव में सर्वप्रथम पर्व करने वाली दर्जनों महिलाएं सामूहिक रूप से करमा गुमा फूल डाली में भरकर अखड़ा में लेकर पहुँची। बैगा इन्द्रदेव सिंह ने करम डाली लाकर अखड़ा में डाला तत्पश्चात भंडरिया, बड़गड़ एवं रमकंडा प्रखंड के बैगा के द्वारा पूजन किया गया। फिर बैगा के द्वारा श्रद्धालुओं को पूजन कराया गया। पूजन के पश्चात करम गीत गाते हुए सभी झुमर खेले। भाई बहन की गीत पर रसिया व रोपनी के द्वारा करमा झुमर खेला गया। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष बिरझू सिंह ने करमा पूजा के अवसर पर सरना सनातनी संस्कृति से लोगों को अवगत कराते हुए आये हुए बैगा, देवार, गऊँवा, प्रधान की भूमिका एवं सनातनी धर्म में उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
Advertisement
समिति के संगठन महामंत्री भूषण सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों का पवित्र भूमि है। सैकड़ों वर्ष से सरना सनातनी समाज में गऊँवा बैगा, देवार ने नेतृत्व कर सरहुल पूजा, करमा पूजा को अधिष्ठापित करने का कार्य किया है। सरना समिति अध्यक्ष आनंदी सिंह ने कहा कि करमा पूजा सनातनी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के बारे में हमसभी सनातनी बंधूओं को जानना चाहिए। तभी हम अपने धर्म की रक्षा कर पाएँगे। क्षेत्र में धर्मांतरण जैसी समस्या है पर गऊँवा, प्रधान एवं बैगा के द्वारा समाज को संगठित करने के कार्य भी प्रशंसनीय हैं। उन्होने सरना सनातन संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम संस्कृति बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष धनपत सिंह, जीतन सिंह वनवासी कल्याण आश्रम के पलामू जिला सह संगठनमंत्री अंबिका सिंह, बैगा रामचंद्र सिंह, शुकुल मांझी, उदेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान करमन सिंह, संजय सिंह, देवार गोपाल देवार, राजेश्वर ठाकुर, अंबिका सिंह, रघुनाथ सिंह, देवनारायण सिंह, भारती सिंह, सुरजीत सिंह, दिलीप तमोली आदि सहित दर्जनों महिला पुरूष मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play