whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171852
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 03-Oct-23, 08:00 PM visibility 753
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 3 अक्टूबर 2021 में दिली में धरना प्रदर्शन के बीच हुए किसानों के मौत को लेकर काला दिवस के रूप में मनाया। कर्पूरी चौक से प्रखण्ड कार्यालय तक पैदल मार्च किया। केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। इस दौरान नेता गणेश सिंह ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा किसान विरोधी तीन काला कानून के खिलाफ एक साल से भी अधिक समय तक दिल्ली बोडर पर धरना पर बैठे रहे यही कारण है कि घमंडी मोदी सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा और तीनों काला कानून को वापस लेना पड़ा। गणेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे के द्वारा उतर प्रदेश के लखिमपुर खीरी में किसानों को अपने गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दिया परन्तु आज तक उसकी गिरफ्तारी भी नही हुई ।
जिसको लेकर हम लोग 3 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरुण बिहारी यादव ने किया। इस मौके पर राजकुमार राम,रामनाथ उरांव, गोपाल यादव, यशवंत चौबे,जयरूप यादव,गिरधारी सिंह, अनिरुद्ध यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। दो दिनों से लगातार हो रहे बारिश के कारण एक आरे जहां आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई है। वहीं बारिश के वजह से कई कच्चे मकान गिर रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत मे आधा दर्जन कच्चा मकान गिर गए । घर गिरने से पूर्व ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल गए थे। बारिश से कच्चा मकान गिरने वालों में धगरडीहा के वार्ड 20 के सुशीला देवी, वार्ड 1के लालू तुरिया, वार्ड 6के शिव कुमार पासवान, बुधनी कुवंर, वार्ड 25के रजमनिया कुवंर, वार्ड 17के सुरेश राम, गिराज राम, भरोसा राम ,कौशल्या कुंवर के कच्चा मकान गिर गए।
लोगों ने बताया कि दो दिनों से हो रहीं बारिश के कारण मंगलवार को पानी के कारण गिरने लगा भगवान का भला था कि दीवाल के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कहा कि वे लोग काफी गरीब है उनलोग के पास इसके अलावा कोई घर नही है। उन लोगों को मकान कच्चा मकान था फिर भी सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें नही मिला था। लोगों ने पंचायत की मुखिया सरिता देवी एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रखंड के चपरी पंचायत के मुसकैनी पहाड़ी के समीप निवास करने वाले मुसहर परिवार के बीच मुखिया शैलेश चौबे ने एक दर्जन त्रिपाल का वितरण किया। मुखिया ने बताया कि तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,उस स्थिति में मुसहर परिवार के झोपड़ीनुमा घर में बच्चों के साथ रहना बड़ा मुश्किल हो गया था,इसे देखते हुए प्रभावित मुसहर परिवार के बीच त्रिपाल वितरण किया गया है,जिससे कि वे बारिश में परेशान नहीं हों।
उनके द्वारा चार दिन पूर्व ही खाद्य सामग्री बांटी गई थी।मुखिया ने मुसहर परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उनसे परेशानी साझा करने को कहा। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार, मकरी के पंचायत सेवक भुनेश्वर सिंह उपस्थित थे। प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया पंचायत के अधोरा के घूरघुटी के पास बज्रपात की चपेट मे आने से एक मवेशी कि मौत हो गई वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पंडरिया पंचायत निवासी विजय यादव अधौरा के घूरघुटी के पास भैंस चरा रहे थे की बज्रपात की चपेट मे आने से भैंस की मौत हो गई। वही घूर घुटी के पास भेड़ चरा रहे हैं गोपाल पाल बज्रपात के चपेट मे आने से घायल हो गए। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे ईलाज के लिए आया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play