whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176310
Loading...


रेड क्रॉस सोसाइटी में डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हैंड बिल वितरण करने का लिया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-23, 04:29 PM visibility 667
Share



रेड क्रॉस सोसाइटी में डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हैंड बिल वितरण करने का लिया निर्णय


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला की कार्यकारिणी समिति की बैठक स्थानीय सदर अस्पताल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक अध्यक्षता रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉक्टर एमपी गुप्ता ने एवं संचालन सचिव डॉ जे पी सिंह ने की। बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के पैट्रोन मेम्बर डॉ यासीन अंसारी, वाईस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, एवं कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की पुष्टि की गई। बैठक में अगले तीन महीने के लिए रेड क्रॉस के द्वारा किए जाने वाले प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि वर्तमान में पूरे गढ़वा में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में रेडक्रॉस के द्वारा डेंगू से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत हैंडबिल बांटा जाएगा एव आमलोगों को मच्छर से बचने के लिये पूरे बदन को ढंक कर रखने वाला कपड़े पहनने, अपने आसपास जमा पानी में किरासन तेल या डीजल डालने, कूलर आदि के जमा हुआ पानी को फेकने तथा मच्छरदानी लगा कर सोने संबंधित जागरूक किया जाएगा।
अक्टूबर महीने के अंत में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी रेड क्रॉस के रक्त दान संयोजक कंचन साहू को दी गई है। सिपाका के द्वारा मेडिकल जागरूकता के तहत हर महीने बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दिया जायेगा, जिसके तहत सर्वप्रथम रेडक्रॉस सदस्यों की ट्रेनिंग ज्ञाननिकेतन स्कूल में होगी। नवरात्रि के दौरान गढ़देवी मंदिर में प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पोस्ट की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया की छठ पर्व के मेला में प्राथमिक चिकित्सा शिविर सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया जायेगा। दिसंबर में रोड सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं दिसम्बर के अंत मे टाटीडीरी गावं में एक विशाल मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यकारिणी के सर्वश्री अलख नाथ पांडेय, रघुबीर कश्यप, राजमणि कमलापुरी, विजय केशरी, विजय कुमार अधिवक्ता, डॉ राम विनोद कुमार, डॉ पातंजलि केशरी, डॉ अरसद अंसारी, उमेश अग्रवाल, मनोज केशरी, उमेश कश्यप, मनोज केशरी, ज्योति प्रकाश, अशोक कमलापुरी, उपेन्द्र कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play