whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159123 readers visited
Loading...

Advertisement

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया गाँधी जयंती

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-23, 04:02 PM visibility 686
Share



जीएन कॉन्वेंट स्कूल में  मनाया गया गाँधी जयंती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल में गाँधी जयंती के साथ साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केशरी एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से दीपप्रज्वलन के पश्चात महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।स्वागत भाषण वरीय शिक्षक सन्तोष प्रसाद ने दिया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि गाँधीजी के जन्मदिन को न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व स्तर पर अहिंसा के अग्रदूत के रूप में मनाया जाता है।
Advertisement
अहिंसक आंदोलनों को बढ़ावा देने में गाँधी के महत्वपूर्ण प्रभाव के कारण इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अहिंसा सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है। यदि हम इसका पूरा पालन नहीं कर सकते तो हमें इसकी भावना को अवश्य समझना चाहिए और जहाँ तक संभव हो सके हिंसा से दूर रहकर मानवता का पालन करना चाहिए। आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक समुद्र है, यदि समुद्र की कुछ बूंदे सुख जाती हैं तो समुद्र मैला नहीं होता। हर व्यक्ति को अपनी बुद्धिमानी के बारे में पूरा भरोसा रखना बुद्धिमानी नहीं है। यह सर्वविदित है कि गांधी जी ने तीन बन्दरों के उदाहरण देकर दुनिया को जीवन दर्शन का पाठ पढ़ाया।गाँधी जी ने न केवल भारत को अंग्रेजों के दुष्ट शासन से मुक्त कराया, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज के सामाजिक मुद्दों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी।
Advertisement
उन्होंने हमें आत्मनिर्भरता, साहस, अहिंसा, सादगी, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा,स्वच्छता की शक्ति सिखाई। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-रौनक कुमार (दशम्) द्वितीय- अनुपम कुमार (नवम्) तृतीय- आदित्य प्रकाश (नवम) पेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम- रिबिका कुमारी (नवम)द्वितीय- गोविंद कुमार (नवम्) तृतीय हिमांशु कुमार (दशम्) कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, संजीव कुमार, आलोक सिन्हा, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, सुषमा तिवारी, निलम कुमारी, शिवानी कुमारी,सुनिता कुमारी, संतोष प्रसाद की भूमिकासराहनीय रही।
Advertisement
मंच संचालन उपप्राचार्य के द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन खुर्शीद आलम के द्वारा किया गया जबकि जज की भूमिका में नीरा शर्मा, संजीव कुमार और सुषमा तिवारी रही। सामुहिक राष्ट्रगान के पश्चात सभा समापन की घोषणा की गई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play