whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474845
Loading...


बनसानी पंचायत में नल जल योजना में अनियमितता को ले ग्रामीण आक्रोशित

location_on भवनाथपुर access_time 01-Oct-23, 06:43 PM visibility 662
Share



बनसानी पंचायत में  नल जल योजना में अनियमितता को ले ग्रामीण आक्रोशित


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के बनसानी पंचायत में हो रहे केंद्र व राज्य सरकार की मत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना में संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। नल जल योजना के संवेदक नियम कानून को ताक पर रख अपनी मनमानी रवैया अपनाते हुए अपने चहेतो को लाभ पहुंचाने के उद्वेश्य से किसी के घर के प्लिंथ के अंदर डीप बोर कराया गया है, तो कहीँ डेढ़ सौ मीटर के परिधि के अंदर एक लाईन में पांच डीप बोरकर कराया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पार्षद रंजनी शर्मा ने रविवार को बनसानी पहुंच मामले की जाँच की। इस दौरान ग्रामीण मुन्ना यादव, रामनिवास साह, आनंद साह, उदयनाथ वैद्य, विनय पाठक, बच्चन चंद्रवंशी आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा बनसानी के प्रदीप पाठक के घर के प्लिंथ के अंदर बोर करा दिया गया है।
साथ ही उसी जगह डेढ़ सौ मीटर के परिधि के अंदर एक लाईन से पांच बोर कराया गया है, जबकि वहाँ मात्र 30 से 35 घर ही अवस्थित है। जिरहुल्ला के ही बिरेन्द्र पाठक के घर के पास डीप बोर कर उससे मात्र उस जगह के मात्र 6 घरो में पानी का कनेक्शन जोड़ कर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बनसानी निवासी रामाश्रय साह, केशर भुंइया तथा जिरहुला निवासी सत्यनारायण यादव के घर के समीप किये गए डीप बोर से पानी नही निकलने के बावजूद संवेदक द्वारा वहाँ सोलर स्ट्रक्चर खड़ा कर सरकारी पैसा हड़पने के फिराक में लगे हुए है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि संवेदक द्वारा नल जल योजना के संवेदक द्वारा अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर ग्रामीणों को भयभीत करने का प्रयास करते है।
जबकि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना में संवेदक द्वारा भारी गड़बड़ी किया जा रहा है। संवेदक द्वारा पंचायत में कहीँ 130 फीट तो कहीँ 140 व 200 सौ फीट बोर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित जेई और विभागीय अधिकारीयों की मिलीभगत से ही संवेदक द्वारा व्यापक पैमाने पर नल जल योजना में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिपस रंजनी शर्मा ने कहा कि सरकार कि इस महत्वाकांक्षी योजना में संवेदक की मनमानी चलने नही दूंगी। संवेदक द्वारा नल जल योजना में किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर विभागीय अधिकारीयों से लेकर सूबे के पेयजल मंत्री तथा मुख्यमंत्री मंत्री को पत्र लिख नल जल योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच कराउंगी।
इस संबंध में पीएचडी विभागीय जेई देवेंद्र किस्को ने बताया कि नल जल योजना में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है, तो मामले की जाँच कर जिस बोर में पानी नही निकला है, वहाँ दुबारा बोर कराया जायेगा, साथ ही अगर किसी के घर के अंदर बोर किया गया है, तो उस बोर का बिल पास नही होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play