whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24130810
Loading...


पूर्व मुखिया प्रत्याशी सहित 50 से अधिक लोग झामुमो में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-23, 06:38 PM visibility 643
Share



पूर्व मुखिया प्रत्याशी सहित 50 से अधिक लोग झामुमो में  हुए शामिल


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत ओखरगाड़ा पश्चिम पंचायत से मुखिया पद के पूर्व प्रत्याशी जोखू अंसारी व रौनक खान सहित 50 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। सभी लोग दूसरे दलों का छोड़कर झामुमो में शामिल हुए। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने सभी को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान जोखू एवं रौनक के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में उमेश कुमार राम, हीरा कुमार राम, चंदन कुमार रवि, असमुल्ला अंसारी, अटल बिहारी राम, अमित कुमार, ओम प्रकाश कुमार, प्रिंस कुमार, केश्वर कुमार राम, ब्रजेश कुमार भारती, रितेश कुमार, प्रेमचंद कुमार, मो. गुलजार खान, मो. एहसान, मो. शहादत, सोनू अंसारी, शाहिद अंसारी, विजय राम आदि का नाम शामिल है।
मौके पर श्री दुबे ने कहा कि झामुमो में लगातार काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इससे झामुमो परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। इन सभी लोगों को शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। ये लोग हेमंत सरकार की नीति एवं सिद्धांतों तथा गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हुए हैं। यहां सबको उचित मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों तथा झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यों का असर पूरे राज्य में दिख रहा है। विपक्ष के लाख प्रयास एवं हर हथकंडा अपनाने के बावजूद डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जनता ने हेमंत सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई। मौके पर मुख्य रूप से आशुतोष पाण्डेय, राजा सिंह, अजीज अंसारी, विवेक सिंह, मिथिलेश देव, मुन्ना सिंह, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, मिन्हाज खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM


Latest News

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 11:17 PM

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 12:15 PM

:71 सप्ताह से जारी सेवा: अग्रवाल परिवार गढ़वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी, समाजसेवा का बना प्रेरणा स्रोत

location_on गढ़वा
access_time 03-May-25, 12:40 PM

मुंबई के वेव्स सम्मेलन में पलामू के बेटे और बेटी को मिला पहला पुरस्कार

location_on गढ़वा
access_time 02-May-25, 11:41 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play