whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205427
Loading...


शिक्षकों के लिए तीसरे इनहाउस कार्यशाला किया गया आयोजित

location_on गढ़वा access_time 28-Sep-23, 07:05 PM visibility 669
Share



शिक्षकों के लिए तीसरे इनहाउस कार्यशाला किया गया आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा आरकेभीएस के सभागार में सीबीएसई के दिशा निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए तीसरे इनहाउस कार्यशाला आयोजित किया गया।इस कार्यशाला में ऑफलाइन ट्रेनिंग के लिए आर के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंतर्गत संचालित सभी स्कूल आरकेपीएस गढ़वा,श्रीबंशीधर नगर, उँचरी,मझिआंव और हूर के शिक्षक-शिक्षिकाएँ सम्मिलित हुए।कार्यशाला का शुभारंभ आर के ट्रस्ट के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कार्यशाला के विषय पर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा ही पावन दिन है कि आज के दिन ही महान क्रांतिकारी व देश के युवाओं में स्वतंत्रता की भावना को जागृत करने वाले भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह ने जन्म लिया और इंकलाब का नारा बुलंद किया।
आप शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी समाज व देश के भविष्य और कर्णधारों को शिक्षित करने का दायित्व है।आप ही राष्ट्र निर्माता हैं।आप अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें।इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर किया जा रहा है।25घंटा सीबीएसई और 25घंटा इनहाउस ट्रेनिंग सभी के लिए अनिवार्य है।आप सभी प्रशिक्षण में बताये जा रहे बातों का अनुसरण करें और इससे लाभ लें।आगे अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अगर शिक्षक समय और अनुशासन का पाबंद हो जाए तो वह अपने कार्यों को प्रसन्नता पूर्वक संपादित कर सकता है।इसके लिए शिक्षक को पाठ्यक्रम और पढ़ने वाले बच्चों की भी सही जानकारी होनी चाहिए।
अपने कार्यों को प्रेशर और तनावमुक्त होकर करने से ही सफलता मिलती है।आप खुश होकर कक्षा में जाएं और अपने शिक्षण सामग्री का सही और मनोरंजक तरीके से प्रयोग करें। अपने क्लास को सुसज्जित व साफ-सुथरा रखें और इसके लिए बच्चों को भी प्रेरित करें। बच्चों की पूरी जानकारी शिक्षकों को होनी चाहिए।हर एक बच्चे के अंदर खास विशेषता होती है,इसका ध्यान रखें और निखारने का कार्य करें।अपने कार्यों और बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखें और अभिभावकों से बात करें,तभी हमारा उद्देश्य पूरा होगा।अंत में उन्होंने सभी लोगों को मानवता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने वाले पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन 'मिलादुन्नबी' की शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यशाला को और विस्तार से हर बातों को साझा करने के लिए साधनसेवी के रुप में आरकेपीएस गढ़वा से दीपक पाण्डेय, धीरज पाण्डेय और नीतू सिंह थे,जिन्होंने संबंधित विषय पर अपने अनुभवों और विचारों को विस्तार से साझा किया।
दीपक पाण्डेय ने बताया कि शिक्षक और छात्र दोनों को तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को करना चाहिए।शिक्षक के चेहरे पर प्रसन्नता होगी तो बच्चे भी खुश होंगे।बच्चों से फ्रेंडली स्वभाव रखते हुए उन्हें अपने विचारों व बोलने की आजादी देनी चाहिए ताकि उनका मानसिक विकास हो सके। कार्यशाला में प्रमोद कुमार झाअनिल सिन्हा,अनुप कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह,एलके ओझा, अनिता सिन्हा,भावना ओझा, जागृति चौबे,राजेश पाण्डेय, विकास तिवारी,रुपेश पाण्डेय के साथ साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे। कार्यशाला में विषय आधारित एक्टिविटी शिक्षक-शिक्षिकाओं से कराई गई और स्लाइड प्रोजेक्टर का प्रयोग कर विषय से संबंधित विडियो व आॅडियो दिखाया और सुनाया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का ग्रुप फोटोग्राफी किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के एसटीएनसी राज कुमार व ट्रेनिंग कोर्डिनेटर शहेला खान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार झा के द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play