whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203341
Loading...


सगमा प्रखंड के डीलर के खिलाफ लघु के साथ मारपीट का प्रथमिकी दर्ज

location_on सगमा access_time 28-Sep-23, 04:57 PM visibility 675
Share



सगमा प्रखंड के डीलर के खिलाफ लघु के साथ मारपीट का प्रथमिकी दर्ज


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : गढ़वा जिले में राशन वितरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच अब सगमा प्रखण्ड में पीडीएस दुकानदार व लाभुक के बीच मारपीट के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला प्रकाश में आया है । उक्त मामला सगमा प्रखण्ड के सोनडीहा गांव के डीलर सोनिया देवी के साथ उसके परिजनों पर सोनडीहा उत्तरी के लाभुक चिंता देवी पति मुनु पासवान के बीच बुधवार की है । इसके संबंध में चिंता देवी ने धृरकी थाना में एक आवेदन दिया है । जिसमे चिंता देवी का कहना है कि मैं बुधवार के दिन अपने डीलर सोनिया देवी के पास राशन लेने गई थी महिला सामाख्या सोसाइटी की डीलर सोनिया देवी के द्वारा दो माह का अंगूठा लगाकर एक माह का राशन दिया जा रहा था इस पर मैं बोली कि एक माह का राशन लेने के लिए मैं दो माह पर अंगूठा नहीं लगाउंगी इस पर सोनिया देवी मुझपर दबाव डालकर दो माह पर अँगूठा लगाने के लिए बोलने लगी इसका मैं विरोध किया तो सोनिया देवी एवम उसके पति उमेश राम सुगनी कुमारी पिता उमेश राम विकास राम पिता विजय राम राजपति देवी पति विजय राम कविता कुमारी पिता विजय राम सभी निवासी सोनडीहा ने मुझपर जानलेवा हमला करते हुए मेरे बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट करने लगे इस घटना में मेरे गले में पड़ा चांदी का चैन लगभग सात हजार रुपए भी छीन लिया ।
इस घटना में मुझे गला दबाकर मारने की कोसिस भी किया गया इस बीच घटना स्थल मर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया तो मैं वहाँ से किसी प्रकार भागकर अपना जान बचाई । इसे देखते हुए घटना में शामिल उपरोक्त सभी लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाने की कृपा किया जाए ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play