whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164080 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

राशन नहीं मिलने लाभुक परेशान, कारवाई जारी

location_on मझिआंव access_time 24-Sep-23, 05:35 PM visibility 685
Share



राशन नहीं मिलने लाभुक परेशान, कारवाई जारी


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा लाभुकों को अगस्त एवं सितंबर माह का मिलने वाले राशन में भारी कटौती की गई है। लाभुकों के द्वारा बताया गया कि अगस्त माह में एक लाभुको को 5 किलोग्राम अनाज के स्थान पर तीन-तीन किलो कटौती की गई मात्र 2 किलो राशन दी गई है, नेहा स्वयं सहायता समूह करमडीह के द्वारा अंतोदय के लाभुको को राशन में भारी कटौती की गई है जिसमें 35 किलोग्राम मिलने वाले लाभुकों को मात्र 20 किलो ही अनाज दिया गया है,तथा 40रुपये लिया भी गया जबकि झारखंड सरकार के द्वारा जनवरी माह से सभी लाभुकों को फ्री राशन देने का निर्देश दिया गया है ‌।बाकी राशन डीलरों के द्वारा भारी संख्या में राशन की गमन किया गया है।कम राशन देने एवं राशन में भारी कटौती की जानकारी देते हुए लाभुक याकूब अंसारी, रामनाथ पासवान,शिव कुमारी देवी , रामचंद्र सिंह, बसंत पाण्डेय, सुगंधी देवी सहित अन्य हजारों हजार की संख्या में लाभुकों ने बताया कि अगस्त एवं सितंबर दो माह में डीलर हमारे हक का राशन को कालाबाजारी कर दिये हैं,कितने लाभुकों ने राशन नही मिलने पर आत्म दाह करनें तक धमकी दे चुके है प्रशासन को।
Advertisement
जबकि डीलर से पुछने पर डीलर राम लखन राम ,नेहा स्वयं सहायता समूह,कपिलदेव राम ,शिव शंकर राम, बचन राम कपिलदेव राम सहीत कई डीलरों ने बताया कि राशन का आवंटन कम लगा था ,जबकि बीडीओ सह एम ओ नितेश भास्कर ने बताया कि पूर्व में जो आवंटन डीलर के पास बैलेंस था उसे डीलरों के द्वारा राशन वितरण न कर गमन कर दिया गया है,वही राशन आज सरकार के पोर्टल में औन लाइन दिख रहा है,सभी को चिन्हित करते हुए करवाई जारी है। कितने लोगों पर हुई कारवाई : मझिआंव प्रखंड के नपं में शिव शंकर राम, अरूण दुबे जो निलंबित हैं उनपर राशन रीकौभरी को लेकर दोनों के मकान पर इस्तेहार चिपकाया गया,वही करमडीह नेहा स्वयं सहायता समूह को राशन भारी मात्रा में कटौती करने एवं पैसा लेने के जुमॅ में निलंबित करते हुए जिला में नीलाम पत्र दायर किया गया है।
Advertisement
डीलर से राशन रीकौभरी हेतु कारवाई तेज :जानकारी देते हुए सहायक गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि डीलर के द्वारा राशन की गई कालाबाजारी को लेकर करमडीह के निलंबित सरस्वती स्वयं सहायता समूह पर 200 क्विंटल गमण का रीकौभरी, चंदना गांव की डीलर हृदया देवी पर 42 किंवटल, खरसोता के डीलर जनेश्वर चौधरी पर 37 क्विंटल, मोरबे भीमा बाई स्वयं सहायता समूह पर 14 क्विंटल की राशन गमन किया गया है जिसपर कारवाई जारी है । वही तीन डीलर पर सर्टिफिकेट कैसे होने की बात बताई। जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के शिव शंकर राम, करमडीह के सरस्वती स्वयं सहायता समूह,चंदना गांव के डीलर हृदया देवी का नाम शामिल है । जबकि बरडीहा प्रखंड में अभी तक मात्र तीन डीलर पर नोटिस दी गई है:जिसमें जतरो-बंजारी के डीलर शिव कुमार रजवार, कुसुमिया दामर के नुरी स्वयं सहायता समूह, एवं सेमरी के अंबेडकर स्वयं सहायता समूह पर लाभुकों को दो माह का अंगूठा मशीन में लगवाकर एक माह का राशन देने,चार बार अंगुठा लगवा कर राशन नहीं देने,उसमें भी भारी कटौती करने की शिकायत पर बीडीओ सह एम ओ अशोक कुमार भारती ने कारवाई की है,जबकि डीसी से कौवाखोह के डीलर कपिल देव राम पर पांच किलो एक ब्यक्ति को देने के बजाय मात्र दो-दो किलोग्राम ही राशन देने की शिकायत मिली थी ,फिर भी अभी तक बरडीहा बीडीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने कहा की कार्रवाई जारी है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play