मेराल : ईद उल मिलादुन्नबी त्योहार को लेकर थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि शांति समिति के बैठक का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्वक पर्व त्योहार को मानने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को लेकर हमारे पुलिस प्रशासन सभी तरह के असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह बनाए हुए है। त्यौहार आपसी भाईचारा के साथ मिसाल पेश करते हुए मनाने का काम करें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों को किसी भी तरह के अफवाह से बचें। कोई अप्रिय घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें। बैठक में उपस्थित लोगों को आगामी 28 सितंबर को होने वाले ईद उल मिलादुन्नबी पर्व तथा कर्मा पर्व मनाने को लेकर बधाई दिया।
बैठक में प्रमुख दीपमाला कुमारी तथा उप प्रमुख निजाम खान ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत मुखिया अजीज अंसारी रामसागर महतो संजय राम मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी रविंद्र गुप्ता बीडीसी प्रतिनिधि खुर्शीद आलम उप मुखिया नसीम अंसारी, नबीज अंसारी समाज सेवी मिनहाज खान जहुर रंगसाज महेंद्र प्रसाद शिवकुमार चौधरी विजय प्रसाद गुप्ता धर्मराज राम सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।