whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474807
Loading...


महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, पूरे झारखंड में सुनाई देगी आंदोलन की गूंज : शांति देवी

location_on गढ़वा access_time 23-Sep-23, 06:01 PM visibility 657
Share



महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, पूरे झारखंड में सुनाई देगी आंदोलन की गूंज : शांति देवी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा महिलाओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभद्र टिप्पणी के विरोध में आंदोलन और तेज होता जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा है कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा किया गया महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री तिवारी संबंधित महिला का नाम सार्वजनिक करें, नहीं तो महिला अपमान के विरुद्ध पूरे राज्य में उग्र आंदोलन होगा। इस आंदोलन की गूंज पूरे झारखंड में सुनाई देगी। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। जिप अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक महिलाओं को कमजोर एवं पैर की जूती समझने छोड़ दें।
यह अपमान सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड एवं देशभर की महिलाओं का अपमान है। केंद्र सरकार एक ओर जहां महिला आरक्षण बिल ला रही है, वहीं भाजपा नेता श्री तिवारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। श्री तिवारी के बयान के विरोध में पूरे राज्य में भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पूछा जाएगा कि क्या भाजपा नेताओं को इसी तरह से महिलाओं का अपमान करने की बात बताई जाती है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं बाबूलाल मरांडी आदि के कार्यक्रम में भी सभी महिलाएं विरोध प्रदर्शन करेंगी। साथ ही आने वाले चुनाव में सभी महिलाएं एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देंगी।
उन्होंने कहा कि श्री तिवारी भाजपा की महिलाओं को आगे कर अपनी गलती पर पर्दा डालने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता अपने निजी स्वार्थी के लिए पूरे देश की महिलाओं के सम्मान की बलि दे रही हैं ।उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे खुद एक महिला होकर भी महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के बजाय दूसरे की गलती पर पर्दा डाल रही हैं। मौके पर शांति देवी जिला परिषद अध्यक्ष अर्चना प्रकाश प्रमिला देवी रजनी शर्मा अंजू यादव नेहा कुमारी गढ़वा प्रमुख विमला देवी मिरल प्रमुख दीपमाला आदि लोग उपस्थित थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play