whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159024 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विरासत में मिला जर्जर गढ़वा, आज चारों तरफ है विकास की चमक : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 23-Sep-23, 05:06 PM visibility 680
Share



विरासत में मिला जर्जर गढ़वा, आज चारों तरफ है विकास की चमक : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सात सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत लगभग 34 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले इन सात सड़कों में खुथुआ मोड़ से बिराजपुर सड़क को आजादी के बाद पहली बार बेहतर तरीके से बनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके तहत गढ़वा प्रखंड में एक करोड़, 75 लाख, 15 हजार, 900 रुपए की लागत से कमता आरईओ रोड से डटमा प्राथमिक विद्यालय तक दो किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा।
Advertisement
साथ ही चार करोड़, छह लाख, 34 हजार , एक सौ रुपए की लागत से एनएच 343 से भदुमा होते हुए महुलिया पीडब्ल्यूडी तक 5.1 किमी पथ, 66 लाख, 84 हजार, तीन सौ रुपए की लागत से गढ़वा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 5 सोनपुरवा से महुराम बस्ती तक एक किमी सड़क, मेराल प्रखंड में चार करोड़, 20 लाख, 57 हजार, 900 रुपए की लागत से एनएच 75 अर्पित लाईन होटल से पंचायत भवन होते हुए मेराल-डंडई पीडब्ल्यूडी रोड तक 4.72 किमी सड़क, एक करोड़, आठ लाख, सात हजार, 700 रुपए की लागत से पीएमजीएसवाई पथ अलगहवा पत्थर से हरिद्वार मिश्रा के घर होते हुए रामेश्वर राम के घर तक 1.23 किमी सड़क, एक करोड़, एक हजार रुपए की लागत से बंका स्टैंड से आंगनबाड़ी होते हुए पीएमजीएसवाई रोड भंडार तक 1.6 किमी सड़क तथा रामकंडा प्रखंड में 15 करोड़ 82 लाख 43 हजार, 200 रुपए की लागत से पीएमजीएसवाई रोड बिराजपुर से एनएच 343 खुथुआ मोड़ वाया बलीगढ़ तक 17.7 किमी पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें विरासत में खोखला और जर्जर गढ़वा मिली थी, परंतु आज चारों तरफ विकास की चमक है। वे किसी भी प्रकार की नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं। हमें सिर्फ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना है। लोगों ने गढ़वा की पुरानी स्थिति को करीब से देखा है। साथ ही आज के गढ़वा को भी लोग देख रहे हैं। जनता सिर्फ विकास का मार्ग अपनाना चाहती है। यह सभी को पता है कि मेरे कार्यकाल से पूर्व गढ़वा में क्या विकास कार्य हुआ था। यहां के लोग बहुत दिनों तक ठगी के शिकार हुए । परंतु अब जालसाजी, धोखा घड़ी, झूठ, फरेब नहीं चलेगा। इन सब की आयु लंबी नहीं होती है। ईमानदारी पूर्वक किए गए विकास कार्यों का ही बखान युगों- युगों तक होता है।
Advertisement
लोग अच्छी तरह से देख और समझ चुके हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए किसकी जरूरत है। मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से जहां जनता पूरी तरह संतुष्ट है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमें में खलबली मच गई है। लोग बेचैनी में कुछ भी बोल जा रहे हैं। जनता को सिर्फ विकास चाहिए। जोकरई सिर्फ सर्कस तक ही अच्छा लगता है, जनता की भावना और उनके हक, अधिकार के साथ खिलवाड़ करने में नहीं। गढ़वा की जनता का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो गढ़वा विकास के पथ पर हमेशा आगे बढ़ता रहेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play