whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221221
Loading...


सहिया पर हुए मुकदमें के विरोध में शुक्रवार को सहिया संघ, गढ़वा ने विरोध जताया

location_on गढ़वा access_time 22-Sep-23, 07:57 PM visibility 673
Share



सहिया पर हुए मुकदमें के विरोध में शुक्रवार को सहिया संघ, गढ़वा ने विरोध जताया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के करके गांव की सहिया पर हुए मुकदमें के विरोध में शुक्रवार को सहिया संघ, गढ़वा ने विरोध जताया है। इसे लेकर सहिया संघ गढ़वा की जिला अध्यक्ष संयोगिता देवी के नेतृत्व में जिले की सहिया ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर सिविल सर्जन कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान करके गांव की सहिया सीता देवी पर हुआ मुकदमा वापस लेने को लेकर नारे लगाए गए। बताते चलें कि गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव स्थित सौम्या हास्पिटल में करके गांव की ममता देवी के प्रसव के बाद हुए मौत के मामले में करके गांव की सहिया सीता देवी पर भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सहिया संघ गढ़वा द्वारा सहिया सीता देवी पर मुकदमा किए जाने का सहिया संघ विरोध कर रहा है।
प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर सिविल सर्जन को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सहिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सहिया सीता देवी 16 सितंबर 2023 की रात आठ बजे करके गांव की ममता देवी को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज से जांच कर अग्रेतर कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि भर्ती कराने के बाद सहिया की जवाबदेही समाप्त हो जाती है। जबकि सदर अस्पताल में उक्त महिला का इलाज नहीं हुआ तो इसकी जवाबदेही अस्पताल प्रबंधन की होती है। ज्ञापन में सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड की व्यवस्था में सुधार करते हुए चिकित्सक व नर्स को भी जवाबदेह बनाने की मांग की गई है।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में संगीता देवी, सुखमती देवी, लैला बीबी, गीता देवी, सुनैना देवी, चांदनी देवी, छाया देवी, रीमा देवी, पूर्णिमा देवी, पुष्पा देवी, प्रभा देवी, प्रियंका देवी आदि सहिया के नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play