गढ़वा : जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा गढ़वा जायन्ट्स सहेली के अध्यक्ष रितु जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय नगवा के सरकारी प्राथमिक स्कूल में सैकड़ो बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी फेडरेशन पदाधिकारी सीमा केशरी विशेष रूप से उपस्थित थी। बच्चों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। खासकर बच्चीयों को शिक्षित अवश्य करना चाहिए। शिक्षा से ही विकसित समाज का निर्माण एवं देश की प्रगति होती है।
जायन्ट्स सहेली की पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केसरी, प्रशासनिक निदेशक रंजना जायसवाल, वित्त निदेशक वीणा केशरी, संगीता गुप्ता, वन्दना सोनी, करुणा केशरी, बिमला केशरी, वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी आदि सदस्य उपस्थित थी।