मेराल : मेराल प्रखंड के संगवारिया गांव के डीलर दो माह के जगह पर एक माह का राशन देने से नाराज कार्याधारियों ने सोमवार को बी डी ओ सह एमओ को उपायुक्त के नाम शिकायत पत्र सौंप कर डीलर बिहारी राम पर कार्रवाई करने की मांग की है।
झामुमो नेता अतहर अली अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी एम ओ प्रवेश कुमार साव को उपायुक्त के नाम का शिकायत पत्र सोपा। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर बिहारी राम द्वारा दो माह का अंगूठा लगवा कर केवल एक माह का राशन दिया जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि डीलर द्वारा अगस्त एवं सितंबर महीने का केवल 5 किलो अनाज दिया जा रहा है। कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने तथा लाभुकों को नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है।
मांग करने वालों में कमलेश कुमार जोखू शाह विश्वनाथ शाह प्रसाद राम सागर सिंह विजय सिंह संतोष राम नीलकंठ कुमार जितेंद्र सिंह रीता देवी सरिता देवी सविता देवी सुषमा देवी ललती देवी सीता देवी कबूतरी देवी प्रमिला देवी अजय राम रघुनाथ सिंह उपेंद्र शाह जोगीराम संजय शाह रमेश शाह के एमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष मो अली सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
इस संबंध में पूछे जाने पर बी डी ओ सह एम ओ प्रवेश कुमार साव ने कहा कि संगवारिया के कार्डधारियों की शिकायत मिली है। डीलर को दो माह का पूरा-पूरा राशन देने का निर्देश दिया गया है। पूरा राशन नहीं देने पर डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।