whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208075
Loading...


मेरल प्रखंड प्रमुख दीपमाला के खिलाफ 18 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रति एसडीओ को सौपा, चुनाव कराने का किया मांग

location_on मेराल access_time 18-Sep-23, 04:32 PM visibility 678
Share



मेरल प्रखंड प्रमुख दीपमाला के खिलाफ 18 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रति एसडीओ को सौपा, चुनाव कराने का किया मांग


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 18 पंचायत समिति सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम को लिखित एवं हस्ताक्षरित आवेदन दिया है। ‌विदित हो कि मेराल प्रखंड में कुल 26 बीडीसी सदस्य है जिसमें से उप प्रमुख सहित 18 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास के लिए आवेदन दिया है। पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी द्वारा मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है। शपथ लेते समय प्रमुख द्वारा जो वादा किया गया था उसके ठीक विपरीत व्यवहार एवं कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा पंचायत समिति फंड से संचालित योजनाओं में 5% कमीशन लिया जा रहा है, इसके अतिरिक्त मनरेगा के मैटेरियल पेमेंट में दो प्रतिशत तथा जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा भी वसूली की जा रही है।
दीपमाला कुमारी को प्रखंड प्रमुख बनाए जाने के बाद ब्लॉक में भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिसमें वह खुद भी सम्मिलित है। प्रमुख के कार्य एवं व्यवहार से असंतुष्ट हम सभी पंचायत समिति सदस्यों का निर्णय है कि प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को उनके पद से हटाकर दूसरे प्रमुख का चयन किया जाए जो जनहित में कार्य कर सके। पंचायत समिति सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी से उनकी मांगों पर ध्यान देते हुए दूसरे प्रमुख का चयन कराने की मांग की है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन देने वालों में उप प्रमुख निजामुद्दीन खान , तीसर टेटूका क उर्मिला देवी, तेनार बीडीसी जगदीश राम,मेराल पूर्वी के छाया कुमारी, अरंगी के प्रदीप सिंह,बिकताम के विनोद पासवान अरंगी पूर्वी के छठनी देवी, ओखर गड़ा पूर्वी के नाजिया बीवी, खोरीडीह के बबीता देवी, चेचरिया के उर्मिला देवी, चामा पूर्वी के अमीनुद्दीन अंसारी,गोंदा के राजाराम उरांव,मेराल पश्चिम के अंचला देवी, लोवादाग के रीमा देवी बना के मीना देवी, गेरुआ पश्चिमी के नजमा बीवी गेरुआ पूर्वी सुनीता देवी हासनदाग के नंदू चौधरी, शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play