whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476112
Loading...


जिस दिन दूसरों के आगे हाथ फैलानेकी नौबत आवे, उस दिन मरण हो जाय तो अच्छा:- जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Sep-23, 06:41 PM visibility 667
Share



जिस दिन दूसरों के आगे हाथ फैलानेकी नौबत आवे, उस दिन मरण हो जाय तो अच्छा:- जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : हाथ के ऊपर हाथ करो, पर हाथ के नीचे हाथ न करो । जिस दिन दूसरों के आगे हाथ फैलानेकी नौबत आवे, उस दिन मरण हो जाय तो अच्छा:- जीयर स्वामी। माँगना और मरना दोनों समान हैं, बल्कि माँगनेसे मरना भला। याचना करनेसे त्रिलोकीनाथ भगवान्‌को भी छोटा होना पड़ा, तब दूसरोंके लिये कहना ही क्या ? हाथ के ऊपर हाथ करो, पर हाथ के नीचे हाथ न करो । जिस दिन दूसरोंके आगे हाथ फैलानेकी नौबत आवे, उस दिन मरण हो जाय तो अच्छा। स्त्री-पुत्रोंके पालन-पोषणकी चिन्तामें मनुष्यकी सारी आयु बीत जाती है; पर परमात्माके भजनमें उसका मन नहीं लगता । स्त्री-माया ही संसार - वृक्षका बीज है । शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गन्धउसके पत्ते काम-क्रोधादि उसकी डालियाँ, पुत्र कन्या प्रभृति उसके फल हैं और तृष्णारूपी जलसे यह संसार वृक्ष बढ़ता है ।
लोह और काठकी बेड़ियोंसे चाहे कभी छुटकारा हो जाय, पर स्त्री-पुत्रादिकी मोहरूपी बेड़ियोंसे पुरुषका पीछा नहीं छूट सकता । जिनके मुँह देखनेसे पाप लगता है, स्त्री के लिये उन्हींकी खुशामदें करनी पड़ती हैं । किस्मत को देखो कि जिसने मनुष्यको कितना कमजोर बनाया, पर काम उससे दोनों लोकोंके लिये गये । उसे इस लोक और परलोक की फिक्र लगा दी । स्त्रीके वशमें होना सर्वनाश का बीज बोना है । - गर्दन पर बिखरे हुए बालों वाला करालमुखी सिंह, अत्यन्त मतवाला हाथी और बुद्धिमान् समरशूर पुरुष भी स्त्रियोंके आगे जो तुम्हारी बातें सुनना न चाहें, उनके गले मत पड़ो। विषयभोगों में सुख नहीं है। एक न एक दिन मनुष्यको इनसे अलग होना ही पड़ता है। अलग होनेके समय विषय-भोगीको बड़ा दुःख होता है ।
आत्मचिन्तन करो, पर आत्मचिन्तन करना सहज काम नहीं है। इसके लिये मनको वशमें करना होगा, उसे विषयोंसे हटाना होगा, उसे वृत्तियोंसे अलग कर एकाग्र करना होगा, तभी सफलता हो सकेगी । मूर्ख मनुष्य भाग्यपर संतोष नहीं करता, धनके लिये मारा - मारा फिरता है । जब कुछ हाथ नहीं लगता, तब रोता और कलपता है। यदि तू सुख-शान्तिसे जीवनयापन करना चाहता है तो तृष्णा पिशाचीके फंदेसे निकलकर भाग्यपर संतोष कर । अरी पामर तृष्णा! मैं तुझसे पूछता हूँ कि इतने कुकर्म कराकर भी तुझे संतोष हुआ या नहीं । सूर्य के उदय और अस्त के साथ मनुष्यों की जिन्दगी रोज घटती जाती है। समय भागा जाता है, पर कारोबारमें मशगूल रहनेके कारण वह भागता हुआ नहीं दीखता । लोगोंको पैदा होते, विपत्तिग्रस्त होते और मरते देखकर भी मन में भय नहीं होता।
इससे मालूम होता है कि मोहमयी प्रमादरूप मदिरा (शराब) के नशेमें संसार मतवाला हो रहा है । मनुष्य दूसरे को बूढ़ा हुआ तथा मरनेवाला देखता है, पर स्वयं यही समझता है मैं तो सदा जवान रहूँगा- अमर रहूँगा।यह अज्ञानी का लक्षण है। मनुष्यों ! मिथ्या आशा के फेर में दुर्लभ मनुष्य शारीर को यों ही नष्ट न करो ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play