गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की बैठक जायन्ट्स सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी के निवास स्थान पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष रितु जायसवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन रश्मि कमलापुरी ने की। बैठक में जायन्ट्स सेवा सप्ताह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम तय किए हैं। ज्ञातव्य है की जायन्ट्स इंटरनेशनल की स्थापना 17 सितंबर 1972 को पद्मश्री नाना चुडास्मा के द्वारा मुंबई में की गई थी। तब से हर साल 17 सितंबर स्थापना दिवस के उपलक्ष में जायन्ट्स सेवा सप्ताह मनाया जाता है, जिसके तहत जरूरतमंदो एवं पीड़ित मानवता की सेवा की जाती है। जायन्ट्स सहेली ने इस वर्ष निर्णय लिया है कि शनिवार को शनि मंदिर चौधरना बाजार में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
वही अन्य कार्यक्रमों में गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजो के बीच फल, ब्रेड, बिस्कुट का वितरण किया जाएगा, गढ़वा ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम रखा गया है। सरकारी स्कूल नगवा में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरण एवं नगवा सरकारी स्कूल में दांत जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में फेडरेशन 8 के पदाधिकारी सीमा केशरी, जायन्ट्स सहेली गढ़वा की पूर्व अध्यक्ष माला केसरी, रीता केसरी, गायत्री गुप्ता, लता गुप्ता सहित,वीणा केशरी, वंदना सोनी, गुड़िया केशरी, अंजू गुप्ता, रीना केशरी, वर्षा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थी।