whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207665
Loading...


गढ़वा जिला फुटबाल संघ के द्वारा आयोजित अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता

location_on गढ़वा access_time 12-Sep-23, 08:30 PM visibility 709
Share



गढ़वा जिला फुटबाल संघ के द्वारा आयोजित अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबाल संघ के द्वारा आयोजित अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को जिला मुख्यालय रामा साहू के मैदान में प्रस्तावित मैच गुमला बनाम चक्रधरपुर को अटौला उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कराया गया। जिसमें चक्रधरपुर की टीम ने गुमला के टीम को तीन- दो से पराजित किया. पहले हाफ में दो-दो गोल से दोनों टीम बराबरी पर थे। जबकि दूसरे हाफ़ में चक्रधरपुर एक गोल से आगे रहा और जीत दर्ज किया। मैन ऑफ द मैच शिव शंकर किस्कू को दिया गया ।मुख्य अतिथि थी के रूप में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे।इनमें अलावे आयोजन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ राज महेश्वर वीडियो रामप्रवेश शाह उपस्थित थे जबकि दूसरा मैच रंका उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया।
जिसमें गिरिडीह एवं कोडरमा के बीच मैच आयोजित किए गए जिसमें गिरिडीह ने एक शून्य से जीत दर्ज किया। पहले हाफ में गिरिडीह की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली थी मैन ऑफ द मैच आशीष चौरे को दिया गया ।मुख्य स्थिति एसडीओ राम नारायण सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा तीसरा मैच में नगर उंटारी के चित विश्राम उच्च विद्यालय के मैदान में खेला गया जहां पलामू एवं साहिबगंज के बीच मैच आयोजित किए गए ।जिसमें साहेबगंज की टीम ने पलामू के टीम को 5 -3 से पराजित किया .प्रथम हाफ में साहेबगंज तीन गोल से आगे रहा जबकि दूसरे हाफ़ में साहेबगंज दो और पलामू दो गोल पर रहे।इस तरह साहेबगंज की टीम विजयी रही। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ नगर आलोक कुमार ,पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव डीएसपी प्रमोद केसरी, वीडियो श्रवण राम उपस्थित।
मैन ऑफ़ द मैच मारकुस किसको को दिया गया। प्रथम मैच में ऑफिशियल के रूप में उदयनारायण तिवारी ,शमशाद आलम सुरजीत पांडेय,अभय कांत एवं शिवकुमार थे। जबकि दूसरे मैच में टीम मैनेजर अमित कुमार ,कंचन कुमार, लक्ष्मण राम एवं नीलकंठ सिंह थे जब के तीसरे मैच में टीम मैनेजर के रूप में किशोर कुणाल, प्रदीप सिंह कमलेश पांडेय एवं अखिलेश प्रसाद उपस्थित थे। मैदान में खेल को देखने के लिए दर्शकों के काफी भीड़ रही ।सभी विजय टीम अगले मैच के लिये क़वालीफाई किय।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play