whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168001 readers visited
Loading...

Advertisement

सगमा प्रखण्ड में व्यापत भ्रष्टाचार के साझेदार है वर्तमान विधायक: मनीष

location_on गढ़वा access_time 12-Sep-23, 05:24 PM visibility 676
Share



सगमा प्रखण्ड में व्यापत भ्रष्टाचार के साझेदार है वर्तमान विधायक: मनीष


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला युवा काँग्रेस के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार ने भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानु प्रताप शाही के चैनपुर में दिए गए कुँवा निर्माण पर 35 हजार रिश्वत खोरी वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के विधायक सिर्फ लोगों में बयान दे रहे हैं उन्हें चाहिए था कि लोगों मे जागरुकता फैलाकर भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाते हुए उन्हें जेल भेजने का काम करें। पर यहाँ के विधायक तो हरे रंग पर टिप्पणी करते हुए केवल वोट बैंक की राजनीति में व्यस्त हैं यदि उन्हे हरे रंग से परेशानी है तो भाजपा के झंडे में भी केसरिया के साथ हरा रंग है उसे क्यो अपने झंडे में लगाए घूम रहे यह सवाल है यहाँ कि जनता का यहाँ की जनता ने उन्हें इसलिए नहीं चुना कि वह सिर्फ लोगों को भ्रमित करें बल्कि इसलिए चुना है कि भवनाथपुर मे विकास हो और भ्रस्टाचार का नामोनिशान न रहे उन्हें यह सवाल विधानसभा में खड़े होकर ग्रामीण विकास मंत्री से करना चाहिए और बताना चाहिए कि उनके क्षेत्र के सगमा प्रखंड BDO का व्यवहार कैसा है परन्तु उन्होंने लोगों मे बयान देकर यह साबित किया है कि उनके संज्ञान में ही यहाँ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के साथ कमिशनखोरी का काम सगमा प्रखंड में हो रहा है और वो आंदोलन करने की बजाय तुष्टिकरण की गंदी राजनीति करने का काम कर रहे है।
Advertisement
साथ ही उन्होंने भवनाथपुर विधायक पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भवनाथपुर विधानसभा के गरीब जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे है स्थानीय विधायक इस संदर्भ मे उन्होंने बताया कि भवनाथपुर के वर्तमान विधायक ने भोजपुर मे नल जल योजना का भूमि पूजन किया और इसमें उन्होंने राज्य सरकार पर पी.एम.आवास योजना का निर्माण न करा पाने का झूठा आरोप लगाया है, विधायक भानु गरीब जनता के बीच में झूठ के सहारे भ्रम फैला रहे है कि अभी जो आवास मिला है वही पुरा नही हो पाया। यह कहकर उन्होंने केन्द्र सरकार कि सौतेले व्यवहार पर पर्दा डालने की कोसिस की जबकि केन्द्र सरकार ने झारखंड को PM आवास योजना जिसकी संख्या 8.50 लाख है मंजूरी नही दी है। इस वजह से ही राज्य सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है अब राज्य सरकार अपने खर्च पर जरूरतमंदो को अपने खर्चे पर 3 कमरो का आवास देगी।
Advertisement
अगले दो साल में अबुआ आवास योजना* पर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे । मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड राज्य को सूखे की चपेट में आने के बाद मोदी सरकार ने जरूरी सहायता नहीं की फिर भी राज्य के कृषि मंत्री जी ने *मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना* और *झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी योजना* के माध्यम से राज्य के किसानों को हर संभव मदद देने की कोसिस की है। साथ ही उन्होंने अपने प्रखंड की बात करते हुए बताया है कि एक सप्ताह अंदर ही हमलोग अपने 20 सूत्री अध्यक्ष से समन्वय स्थापित करने के बाद एक प्रखण्ड स्तरीय बैठक व जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करेंगे जिसमें कि प्रखण्ड के लोगों की समस्या को दूर किया जा सकें। साथ ही उन्होंने लोगों और जनता लिखित रूप से शिकायत तथा आवेदन करने की अपील की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play