whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198898
Loading...


गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्थानीय रामा साहू के मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

location_on गढ़वा access_time 10-Sep-23, 10:28 PM visibility 692
Share



गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के  द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्थानीय रामा साहू के मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्थानीय रामा साहू के मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि उपयुक्त शेखर जमुआर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं झंडोतोलन कर किया। इस मौके प्रमुख मुख्य अतिथि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर में ने कहा कि गढ़वा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। पहली बार गढ़वा में अंतर जिला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे यहां के खिलाड़ियों में एक अलग उत्साह आएगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावे जिले के तीनों अनुमंडल के नौ प्रखंडों में भी 18 सितंबर तक मैच आयोजित किए जाएंगे।
जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों को एक अच्छा मौका मिलेगा है ताकि वह बेहतर प्रदर्शन कर अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि गांव-गांव तक खेलों का विकास हो और ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभा निकाल कर सामने आए जो राज्य , जिले और देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा से सोच रही है कि जिले का सर्वागीण विकास तभी होगा जब सभी क्षेत्रों में विकास होगा। इसलिए खेल के क्षेत्र में आज का समय में करियर की प्रबल संभावना है। बहुत सारे खिलाड़ी हैं जिसे सरकार नौकरी दी है और आगे आने वाले दिनों में भी नौकरी दिया जाएगा। आयोजन से एक अलग पहचान गढ़वा की बनेगी।
विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने कहा कि गढवा के लिय आज का दिन ऐतेहासिक है।गढवा में इस तरह का आयोजन होना यहाँ के खिलाड़ियों के लिए स्वनिम् दिन है। फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने कहा कि गढ़वा में आयोजन ऐतिहासिक आयोजन होगा। पूरे राज्य के 24 जिलो से यहां खिलाड़ी आएंगे और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे ।इससे बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। सभी को खेल को खेल भावना से खेलनी चाहिए।आयोजन समिति के संरक्षक उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि मंत्री मिथलेश ठाकुर की एक अलग सोच है । उनका हमेशा से सोच रहा है कि जिले का सर्वांगीण विकास हो।जिले के विकास के लिए जो भी करना होगा वह हम सब मिलकर करेंगे।
उसी की कड़ी में आज इस तरह का आयोजन किया गया है। गढ़वा की धरती पर हो रहा है यह आयोजन करने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इसे हम सभी को मिलकर सफल करना होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वर ने कहा कि गढ़वा के लिए बहुत बड़ी बात है कि यहां राज्य अंतर जिला प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है यह हम सबों के लिए गौरव की बात है इस आयोजन को सफल करने का दायित्व हम सभी के ऊपर है इसलिए सभी लोग कंधे से कंधे मिलाकर आयोजन को सफल करें व जिले का नाम देश में रोशन करें। आयोजन समिति के सचिव आलोक मिश्रा ने कहा की यह आयोजन गढवा के खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है जो भी टीम इस मैच में अपने प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने किया।इस मौके पर उपविकाश आयुक्त राजेश राय, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, उपाध्यक्ष एसके पांडेय,सुरेश कुमार,एसडीपीओ अवध यादव,क्रिकेट संघ के सचिव राघवेन्द्र नारायण सिंह,जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा,जीप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी,नसीम अख्तर,राकेश पाल, उदय नारायण तिवारी,अमृत शुक्ला, रेखा चौबे,अनिता दत्त,ओमप्रकाश तिवारी,जितेंद्र सिन्हा,कंचन साहू,आशुतोष पांडेय,जगगरनाथ राम,अरविंद कुमार,शुशील तिवारी,अजयकांत,पंचम साहू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play