whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199534
Loading...


देश का भविष्य युवाओं के हाथ में, समय रहते नहीं चेते तो जीनी पड़ेगी गुलामी की जिंदगी : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 10-Sep-23, 09:08 PM visibility 672
Share



देश का भविष्य युवाओं के हाथ में, समय रहते नहीं चेते तो जीनी पड़ेगी गुलामी की जिंदगी : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में रविवार को झामुमो युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्व. दुर्गा सोरेन एवं वीर शहीद अब्दुल हमीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज जिस जोश एवं उत्साह के साथ कार्यकर्ता पहुंचे हैं इससे उन्हें गर्व है। मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। यदि युवा समय रहते नहीं चेते तो गुलामी की जिंदगी जीनी पड़ेगी। सभी को वार्ड पार्षद से लेकर सांसद तक अपना सेवक चुनना होगा, तभी आपको अपना हक एवं अधिकार मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी जब राज्य का काफी तेजी से विकास होने लगा, तब केंद्र ने हर हथकंडा अपना कर राज्य सरकार को अस्थिर एवं प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यदि हमारे युवा मुख्यमंत्री को प्रताड़ित किया जाएगा तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि वह राजनीति व्यापार के लिए नहीं करते हैं , बल्कि जन सेवा के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधता में एकता का देश है। कुछ लोग हमें जाति, धर्म उच्च, नीच में बांटकर कटुता पैदा कर सत्ता में काबिज रहना चाहते हैं। हम ऐसे मुट्ठी भर चंद लोगों की साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। आज हम सभी संकल्प लें कि किसी भी हाल में मुट्ठी भर लोगों को हम लोकतंत्र एवं संविधान से खिलवाड़ करने में कामयाब नहीं होने देंगे।
केंद्र में बैठी सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे देश का 40% रॉयल्टी झारखंड से जाता है। झारखंड देश का सबसे अमीर राज्य है, फिर भी यहां के लोग काफी गरीब हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे गढ़वा को कोई खैरात नहीं दे रहे हैं, बल्कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है वे उसे निभा रहे हैं। यदि किसी भी जनप्रतिनिधि में कार्य करने की इच्छा शक्ति हो तो उसे दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। राजनीति एवं लोकतंत्र में जाति व धर्म का कोई स्थान नहीं है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने पंचायत में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां को बताएं। साथ ही केंद्र किस तरह से उनकी चुनी हुई सरकार को बदनाम कर रही है यह भी जानकारी लोगों को दें।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार ने 1932 के खतियान का स्थानीय नीति लागू किया भाजपा ने उसे राज्यपाल से वापस कर दिया। सरकार ने नियोजन नीति बनाई, 26 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली निकली इसे भी भाजपा ने कोर्ट से रद्द कर दिया। भाजपा सिर्फ राज्य के विकास की पहिया को रोकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जब से उन्हें सेवा का मौका दिया है तब से वे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में लगे हुए हैं। मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अनिता दत्त, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, भवनाथपुर जिप सदस्य रंजनी शर्मा, शरीफ अंसारी,प्रियम सिंह, फुजैल अहमद सहित काफी संख्या में गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के झामुमो युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play