whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264252
Loading...


मेराल में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विकास योजना की हुई समीक्षा

location_on मेराल access_time 05-Sep-23, 08:15 PM visibility 659
Share



मेराल में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विकास योजना की हुई समीक्षा


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी के अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग तथा पी, एच डी, अंचल तथा पशुपालन विभाग के प्रतिनिधियों के उपस्थित नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित रहने के लिए को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गई। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग कल्याण विभाग बाल विकास परियोजना, वन विभाग के प्रतिनिधियों ने अपने यहां संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति को प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित उप प्रमुख द्वारा प्रखंड में राशन वितरण का मामला को उठाते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग से अगस्त तथा सितंबर माह का राशन वितरण को लेकर जानकारी मांगी तथा लाभुकों को तुरंत राशन उपलब्ध कराने को कहा।
खाद्य आपूर्ति प्रभार पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव ने दोनो माह अगस्त तथा सितंबर का राशन दुकान से लाभुक को राशन उठाने की बात कही।दुलदुलवा पंचायत के मुखिया राम प्रताप साव द्वारा पेशका बाजार में अतिक्रमण का मामला उठाया गया। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश आंचल से निर्गत हुआ था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैठक के बीच में ही प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव के बीच अपने-अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर गरमा गरम बहस भी हुआ। बैठक में डीआरडीए के निदेशक सुनील कुमार सुरीन, डीपी एम शाहनवाज हुसैन, थाना प्रभारी नीतीश कुमार उप प्रमुख निजाम खान बीपीओ फिरोज अंसारी ए ई देवनाथ गौतम, नजीर सुनील कुमार रिजवान अख्तर बीपीआरओ वसंत पांडे ए आवास कोडिनेटर अभिषेक कुमार कल्याण विभाग के दिलीप कुमार शिक्षा विभाग से बी ओ पूनम श्री विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंह रुपू महतो, नंदू चौधरी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play