whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226731
Loading...


शिक्षक दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में याद किए गए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

location_on गढ़वा जिला access_time 05-Sep-23, 07:55 PM visibility 667
Share



शिक्षक दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में याद किए गए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन


नूतन टीवी टीम check_circle
संवाददाता



: बंका रोड में मेराल मुख्यालय अवस्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।अनेक प्रबुद्ध जनों एवं शिक्षको ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधा कृष्णन जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समरोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेन्द्र देव ने कहा कि सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं महान दार्शनिक थे। स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति बने। वे शिक्षा का केंद्र विद्यार्थी को मानते थे। उनका मानना था कि विद्यार्थी में नैतिक,बौद्धिक, आध्यात्मिक,सामाजिक व्यवसायिक आदि मूल्यों का संचरण करने का प्रयास करना चाहिए।
उनके अनुसार शिक्षण संस्थानों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति प्रेम,मानवतावाद एवं समन्वय की शिक्षा प्रदान करना होना चाहिए 1954 में प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया था।साथ ही उन्हें जर्मनी के पुस्तक प्रकाशन द्वारा विश्व शांति पुरस्कार भी दिया गया था।उनका मानना था कि शिक्षा के द्वारा मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। अतः हम सभी को उनके पदचिन्ह पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाना चाहिए। इस अवसर पर.. डॉ अनिल शाह थाना प्रभारी नीतीश कुमार दशरथ प्रसाद सहित कई गण मन उपस्थित थे। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महान शिक्षाविद देश रत्न तथा देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति लोगों ने सम्मान व्यक्त करते हुए उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। एस डी मेमोरियल एकेडमी में सेवानिवृत शिक्षक राम लखन तिवारी गौरी शंकर तिवारी विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र तथा शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, सेवानिवृत शिक्षक राम लखन तिवारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत,गौरी शंकर तिवारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा अरुण कुमार देव कीर्ति टोप्पो आदि ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी, शिक्षक दिवस मनाने के उद्देश्य तथा शिक्षकों के दायित्व एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि परिवार ,समाज तथा राष्ट्र के निर्माण एवं उन्नति में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है यही कारण है कि उन्हें समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कई आकर्षक नृत्य संगीत प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा डीएवी लीलाबच्चन पब्लिक स्कूल लातदाग में भी शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण पेंटिंग नृत्य संगीत एक से बढ़कर एक प्रस्तुत किया गया विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं जीवन सिद्धांतों को बच्चों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिक्षक ही देश के निर्माता होते हैं:-अलखनाथ गढ़वा आर के पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होने मां सरस्वती और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इससे पहले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निदेशक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया पुष्प गुच्छ देकर विद्यार्थियों ने निदेशक व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।इसके पश्चात स्कूल के छात्राओं के द्वारा सुदंर स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना की।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का वास्तविक निर्माता शिक्षक ही होते हैं।शिक्षक की महिमा का गुणगान शब्दों में नहीं किया जा सकता।गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है इसलिए शिक्षकों को भी अफने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने एकलव्य और अर्जुन जैसे छात्रों तथा चाणक्य और गुरु वशिष्ठ जैसे शिक्षकों की भी चर्चा की, जिसे सुनकर बच्चे काफी प्रभावित दिखे। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक और सुदंर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षक दिवस के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी अपनी चरम पर था।जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा राधा-कृष्ण रुप सज्जा बड़ा ही मनमोहक था।
छात्र-छात्राओं के द्वारा टीचर्स के लिए गाने, कविता, भाषण और जन्माष्टमी के गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा वारिधी पाण्डेय व श्वेता शर्मा के द्वारा किया गया। हिंदी शिक्षिका अभिलाषा ने अपनी कविता "मनुजों में सबसे उत्तम शिक्षक "शीर्षक का सस्वर पाठ किया। शिक्षिका जागृति चौबे ने श्री कृष्ण का भजन गाया। सुगंधा तिवारी ने भी बच्चों को एक कविता सुनाई। इस मौके पर पी के झा, संतोष पाण्डेय,अनुप कुमार पाण्डेय,अनिल सिन्हा,देवेन्द्र सिंह,नंदलाल गुप्ता,अहमद राजा, विकास तिवारी,शिवदेव सिंह,अनीता सिन्हा, निधि मिश्रा,गीता पाण्डेय,रश्मि शुक्ला,श्वेता पाण्डेय,पूनम राय, नीतू सिंह, स्वाति तिवारी,नितेश पाण्डेय, रंजीत गुप्ता उपस्थित थे ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा ने मनाया गया, शिक्षक दिवस औऱ जन्मआष्ट्मी का पर्व गढ़वा नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस औऱ जन्मआष्ट्मी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
बताते चलें कि ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा भारतीय परंपराओं औऱ संस्कृति का मान रखते हुए सभी प्रकार के त्योहारों मे कार्यक्रमों का आयोजन करता है। कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजमेंट कमिटी के कर कमलों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का पूजन वंदन एवं डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन को मलार्पण करने के प्रश्चात दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की पारम्परिक वेशभूषा की थीम का आयोजन किया गया वही सीनियर वर्ग के छात्रों ने भाषण, नृत्य, गान एवं हास्य नाटिका का आयोजन कर लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों वर्ग प्री नर्सरी से समृद्धि सिन्हा एवं सत्यम कुमार मिश्रा,नर्सरी से प्रिशा केशरी एवं समृद्धि साहू वर्ग प्रेप से अपर्णा निधि एवं अयांश कुमार गुप्ता तथा वर्ग एक से मनीषा चौबे एवं श्रेष्ठ को पुरस्कृत किया गया साथ ही शिक्षकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधन सदस्य डायरेक्टर- अनूप कुमार सोनी, सचिव-आलोक सोनी, धीरज राज,आकाश कुमार,मीडिया प्रभारी मो. नूर अज़ीज़ी , एवं विद्यालय के शिक्षकगण सुमित सर,अमित सर,सूरज सर,सत्य प्रकाश सर,आलोक सर,सुधांशु सर,कविता मैम, सोनी मैम , नेहा प्रीति, अंजलि मैम , सबनम मैम, सादिया मैम , शशि लता मैम , रश्मि मैम , रागिनी मैम एवं कर्मचारीगण भी मौजूद थे। विसुनपुरा शिक्षक दिवस के दिन भी तमाम टेट पास सहायक काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य करते। प्रखंड में झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापकों ने सरकार से अपने मांग को लेकर विभिन्न विद्यालयों में मंगल बार को कला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किए गए। शिक्षको ने कहा कि वर्तमान एव शायक आचार्य नियूक्ति नियमावली के विरोध में हम सभी सहायक अध्यापक काला बिल्ला लगाकर अपना शिक्षण कार्य पूरा किया।
झारखंड राज्य स्टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षक दिवस के अवसर पर कला बिला लगाकर शिक्षण कार्य किए गए। सरकार के वादाखिलाफी के करण चरण वध आंदोलन को बढ़ा देंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play