गढ़वा : समाहरणलय गढ़वा के समक्ष केन्द्र की मोदी सरकार के "चुनावी स्टंट,जुमलाबाजी,वादाखिलाफी,गलत आर्थिक नीति,बढ़ती मंहगाई एवं बढ़ते बेरोजगारी" के विरोध में कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी पानी बरसतासरकालुटनीति,वादाखिलाफी,जुमलाबाजी,बढ़ती मंहगाई एवं बढ़ते बेरोजगारी से जनता त्राहिमाम कर रही है।केन्द्र की मोदी सरकार आजाद भारत की अबतक की सबसे विफल सरकार है।केन्द्र की मोदी सरकार "किसान मजदूर को लूटो और अमीरों में बांटो" की नीति से पूंजीतंत्र को बढ़ावा दे रही है।
प्रदेश सचिव अरविंद तूफ़ानी ने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने साढ़े नव साल के कार्यकाल में डीजल पेट्रोल रसोई गैस अनाज तेल मशाला के दाम में बेतहाशा वृद्धि करके एवं मंहगाई बढाकर सिर्फ और सिर्फ मध्यम वर्ग को लुटने और परेशान करने का काम किया है।पूर्व प्रदेश सचिव बाबर खान व सुरेंद्र नाथ तिवारी ne कहा की केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के आवाम का मंहगाई से ध्यान भटकाने के लिए हिन्दु मुस्लिम के नाम समाज को बांटने का काम किया है।वरिष्ठ कांग्रेसी उदय नारायण तिवारी ने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार के "नोटबंदी और लौकडाउन जैसे तानाशाही फरमान से लाखों लोगों का रोजी रोजगार छिन गया है।ज़िला महासचिव सुशील चौबे ने कहा कि जनता केन्द्र की मोदी सरकार के जुमलाबाजी,चुनावी स्टंट के असलियत को समझकर 2024 के आम चुनावों में सता से बेदखल करने का संकल्प ले चुका है।
धरना कार्यक्रम को एस सी सेल ज़िला अध्यक्ष सह भावनाथपुर २० सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा,सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष इश्वरी चौधरी,ज़िला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे,सतेन्द्र पांडेय,राम करेश चौबे,युवा नेता ज़फ़र एकबाल,एकराम आलम,ज़िला महासचिव त्रिपुरारी सिंह,ओम् प्रकाश चौबे,रमना प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी,केतार प्रखंड अध्यक्ष राम भजन गुप्ता,रंका प्रखंड अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी,भावनाथपुर अध्यक्ष नंदलाल पाठक,ज़िला सचिव दिवाकर चौबे,अशरफ़ अंसारी,मेराल प्रखंड अध्यक्ष मोती राम,नेहालचंद यादव,डंडई प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह,डंडई २० सूत्री अध्यक्ष केयाम अंसारी,गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्रनाथ चौबे ने सम्बोधित किया।
is मौक़े पर आसिफ़ खान,वसीम अकरम,भोला राम,संजय यादव,धुरकी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,एकलाख अंसारी,मोशहिद अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव पांडेय प्रदीप शर्मा ने किया।