गढ़वा : 4 सितंबर सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से महंगाई भ्रष्टाचार और स्थानीय मुद्दों को लेकर समाहरणालय गेट के समक्ष एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमे जिले के विभिन्न प्रखंड से लोगो ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
जिला अध्यक्ष सुयश पांडेय ने कहां की राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर रखी है जिसमें कि किसानों को अधिक दर पर महंगे दामों पर सिंचाई के लिए डीजल खरीदना पड़ रहा है झारखंड सरकार ने वादा किया था कि बेरोजगार नौजवान युवकों को रोजगार भत्ता दिया जाएगा लेकिन अभी तक को भी काम नहीं किया यहां के नौजवान युवकों को दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए प्लेन करना पड़ रहा है जिसमें कि वहां काम करते-करते गिरकर उनकी मौत तक भी हो जा रही है धरना प्रदर्शन में पार्टी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र किशोर तिवारी एवं सुशांत शुक्ला, सचिव अभिषेक तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा रणजीत तिवारी, जिला अध्यक्ष छात्र मोर्चा अभिजीत पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रूपेश केसरी एवं सुमित मिश्रा , मीडिया प्रभारी विकास सिंह और विभिन्न प्रखंड से आए लोगों ने शामिल होकर अपने-अपने वक्तव्य को रखा।