मझिआंव :
प्रखंड सभागार में चिंतन शिविर कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने भाग लिया। जिसमें सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से जिले के 155 पंचायत में खेलों का मैदान बनाया गया है ।
जिससे बच्चों को खेल -कूद से स्वास्थ्य लाभ होता है। सभी मुखिया को इससे और बेहतर करने की निर्देश दी। उन्होंने कहा कि इस खेल के मैदान को बनाने में लगभग 3 करोड रुपए लगाया गया है। जिसमें हर खेल के मैदान के समीप एक चैंबर सहित अन्य सुविधा दिया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य में अहम भूमिका निभाने की निर्देश दी ।जैसे: मनरेगा योजना, कृषि विभाग शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को विकास कार्य को आगे बढ़ने का निर्देश दिया, उन्होंने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है जिसमें 90% कृषि पर आधारित लोग यहां हैं ,जिसे अभी किसानों को पानी नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सभी मुखिया को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही ।
जिससे की चौमुखी विकास हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि उसे योजनाओं में काफी पीछे है । साथ ही पंचायत के मुखिया , एस एल जेएस पीएस को भी शामिल करें , क्यों कि कोई भी कार्य अकेले नहीं किया जाता है बल्कि सभी लोगों को मिल- जुलकर इस कार्य को करना चाहिए।साथ ही आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी लाभ भी लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 500 ब्लॉक आकांक्षी ब्लॉक के रूप में घोषित किया गया है, जिसमें एक मझिआंव भी शामिल है। जिसमें शिक्षा ,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में भी सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय,जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह,प्रमुख आरती दुबे, बीडीओ नितेश भास्कर, सीओ सह एम ओ,सह सीडीपीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, सीआई राम रक्षा सिंह , बीईईओ विद्यासागर मेहता,एवं पंचायत की मुखिया, निर्मला देवी, रीता देवी, कुमारी छाया, मोसर्रत जहां, इंदू सिंह, पूनम सिंह, अख्तर खान ,महताब आलम,शंभु पासवान सहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।