whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218160
Loading...


श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का सतसंग संम्पन

location_on मेराल access_time 03-Sep-23, 07:01 PM visibility 679
Share



श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का सतसंग संम्पन


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : -श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर स्थित सत्संग उपासना केन्द्र उर्जितपा के प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि व शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सतनाम जप,सत्यानु शरण पाठ व नारी नीति का पाठ किया गया.इष्टचर्चा करते हुये सत्संगी राजकुमार ने कहा कि सत्संग जगत में दो सितम्बर का विशेष महत्व है. उन्होंने कहा कि दो सितंबर 1946 को श्री श्री ठाकुर जीअपने कुछ शिष्यों के साथ देवघर आये थे.इसके बाद उन्होंने सत्संग नगर का निर्माण किया.उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष दो सितंबर कोआगमनी दिवस के रूप में मनाया जाता है.उन्होंने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम में सभी देवी देवताओं का वास होता है.जगत के कल्याण के लिये समय समय पर मानव रूप में पुरुषोत्तम आते हैं.सत्संगी माला देवी ने कहा कि श्री श्री ठाकुर जी अवतारी मानव हैं.उनके द्वारा प्रदत्त नाम का अनवरत जाप करना चाहिये.कलियुग के लिये ईश्वर का नाम ही एक आधार है.इस नाम का स्मरण करने से ही मानव का कल्याण सम्भव है.ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने भी सत्संग व नाम की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुये उसके प्रभाव का वर्णन किया.आगामी 5 नवम्बर को श्री श्री ठाकुर जी के उत्सव को सफल बनाने के लिये तथा उस पर होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा किया.सत्संग में शक्तिदास सिन्हा,अजय दा,श्रीकांत लाल,आयुष कुमार,शिवम कुमार,पीयूष कुमार,रीना जायसवाल, संध्या देवी,निर्मला जायसवाल,प्रभा देवी,प्रमिला देवी,आकांक्षा,रानी सहित अन्य उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play