बंशीधर नगर : -राष्ट्रीय असंगठित श्रमिक रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के रसोइया की बैठक राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिता देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
बैठक को संबोधित करते हुये संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक व संरक्षक तैयब अंसारी ने कहा कि देश के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को नियमितीकरण करते हुये बीस हजार रुपये मासिक मानदेय भुगतान किया जाना चाहिये. उन्होंने कहा कि उम्र के आधार पर कार्यरत रसोइयों को निष्कासित किये जाने पर 5लाख रुपये ग्रेच्युटी के रूप में नकद भुगतान व दस हजार रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था देश के सभी प्रदेशो में लागू होना चाहिये. रसोइयों व सहायिकाओं का आयुष्मान कार्ड बनाया जाये, जिससे वे अपने समस्त परिवार का इलाज सभी अस्पतालों में मुफ्त करा सकें.उन्होंने कहा कि रसोइयों से 11 माह कार्य कराकर 10 माह का मानदेय दिया जाता है,जबकि उन्हें 12 माह का मानदेय मिलना चाहिये. उन्होंने कहा कि कार्यरत रसोइयों को 90 दिन का मातृत्व अवकाश,14 दिन आकस्मिक अवकाश,मेडिकल सुबिधा,स्वास्थ्य बीमा,ड्रेस तथा मृत्यु के बाद उनके ही परिवार को वरीयता क्रम में रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाना चाहिये.उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा रसोइयों के लिये नियमावली बनाकर रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा देते हुये सभी सरकारी सुबिधा उपलब्ध कराने की मांग किया.झारखण्ड प्रदेश संरक्षक व प्रभारी बखोरी राम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नियमावली बनाकर छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों का चयन किया जाना चाहिये. जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने प्रदेश सरकार से जिले के सभी विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों नियुक्ति तत्काल नही होने पर जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन करने को कहा.समाज सेवी सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव माणिक राम ने कहा कि रसोइयों के मान सम्मान व उनका हक दिलाने के लिये हमेशा ततपर रहूंगा.समय पर न्यूनतम मानदेय दिलवाने का भी काम किया जायेगा. मौके पर भवनाथपुर प्रखंड संरक्षक अनिल कुमार यादव,जिला संरक्षक उदय यादव,कामेश्वर प्रजापति, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी उषा देवी,ज्ञानी देवी,केतार प्रखंड अध्यक्ष सीतामणी देवी,भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी,खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी,चंद्रावती देवी,समुंद्री देवी,प्रमिला देवी,राजकुमारी कुँवर, देवंती देवी,कलावती देवी,सरस्वती देवी,मालती देवी,सबिता देवी,गीता देवी,कुंदती कुँवर,अनिता देवी,चिंता देवी,शर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित थे. बैठक का संचालन उषा देवी ने किया.