बंशीधर नगर :
-समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड संसाधन केन्द्र अधौरा में शनिवार को प्रखंड के 3-18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये एलिम्को(भुवनेश्वर) व झारखण्ड शिक्षा परियोजना गढवा के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया.शि
विर का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय व बीपीओ तहमीना प्रवीण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.शिविर में एलिम्को के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनन्जय महाराणा द्वारा 24 दिव्यांगों का जांच किया गया तथा विगत वर्ष जांच किये गये 21 दिव्यांगों में से 7 दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया जिसमें दो को सीपी चेयर,एक को फोल्डिंग चेयर,दो को हाथ की छड़ी तथा दो को क्लिपर उपलब्ध कराया गया.मौके पर सहयोगी अरुण यादव,रंजन यादव,कम्प्यूटर ऑपरेटर नीतीश यादव,रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल,उपेन्द्र कुमार,बृजेश कुमार,चंदन कुमार पासवान,अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी,उमेश पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.