भवनाथपुर : भवनाथपुर झारखंड उच्च न्यालय व राज्य सरकार के द्वारा बालू उत्खन पर रोक के बाउजूद एक दर्जन बालू माफिया प्रसाशन को चुनोती देते हुए जंगल का लाभ उठाकर बडीहा से अवैध बालू का उत्खन कर भवनाथपुर के कैलान लाकर ऊची कीमत पर बेच रहे है ।उक्त बालू सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं में लगाया जा रहा है ।

बताते चलें कि इन दिनों बालू पर पूर्णतया रोक लगाए गए है परन्तु बडीहा बूढ़ी खांड से एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर कैलान गांव में बन रहे पीएम आवास व एलएनटी के पानी टँकी निर्माण में रात्रि व भोर में बालू ला रहे है

बालू माफिया के नेटवर्क इतना दुरुस्त रहता है कि ट्रेक्टर के आगे पीछे बाईक से तैनात रहते है ।गांव से भवनाथपुर थाना की दूरी तकरीबन आठ किलोमीटर है जिसके कारण पुलिस प्रसाशन के जाने से पहले ही बालू माफिया को सूचना मिल जाता है और बालू ट्रेक्टर कहीं भी गिराकर जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो जाते है ।
उक्त बालू प्रति ट्रेक्टर चार से पांच हजार रु में बेचा जा रहा है ।इस अवैध बालू उत्खनन से एक ओर जहां एनजीटी व न्यालय के आदेश का अवहेलना हो रहा है वन्ही पर्यावरण के साथ साथ सरकार के राजस्व की भी छति हो रही है ।सूत्रों की माने तो बूढ़ी खांड के आसपास गांव के ही बालू माफिया इस कारोबार में अन्तरलिप्त है। इस अवैध कारोबार से जुड़े संजीव यादव ने बताया कि मुकेश यादव ,अवधेस यादव,सुरेंद्र यादव,उदय यादव,अनुज यादव ,सजित यादव ,विमलेश यादव ,कमलेश यादव ,पिन्टू यादव आदि के द्वारा बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है।