whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208666
Loading...


18 सूत्री मांग को ले भाकपा ने एसडीओ कार्यालय की समक्ष दिया धरना

location_on बंशीधर नगर access_time 01-Sep-23, 07:42 PM visibility 659
Share



18 सूत्री  मांग को ले भाकपा ने एसडीओ कार्यालय की समक्ष दिया धरना


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूरे झारखण्ड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाने सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम लिखे 18 सूत्री मांगपत्र सौपा.धरना पर बैठे कार्यकर्ता सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो,आदिवासियों खतियानी भूमि मुक्त कराओ, वनाधिकार कानून लागू करो,वर्षो से जंगल की जमीन पर जोत कोड करने वालों को वन पट्टा दो,राहत कार्य चालू करो आदि नारे लगा रहे थे.धरना को संबोधित करते हुये भाकपा के कार्यकारी जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे महंगाई चरम पर है.महंगाई की मार से जनता त्रस्त है.दूसरी तरफ लगातार दो वर्षों से झारखण्ड में सुखाड़ होने से किसान व आम जनता परेशान है.उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को कर्ज में डूबा दिया.जब केंद्र मे भाजपा की सरकार बनी थी तो देश पर 55 लाख करोड़ कर्ज था लेकिन आज यह कर्ज बढ़कर 150 लाख करोड़ हो गया.उन्होंने कहा कि सरकार अपने पूंजीपति मित्रो के पक्ष में कार्य कर रही है.उन्होंने कहा कि इस सुखाड़ की स्थिति में भी गरीबो को मिलनेवाला राशन दो से पांच से नही मिला,जिससे गरीबो के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है.उन्होंने कहा कि यदि गरीबो को बकाया राशन का भुगतान जल्द नही किया गया तो भाकपा उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी.धरना को अंचल सचिव गोपाल यादव व राजकुमार भुइयां ने भी सम्बोधित किया. मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे गये मांगपत्र में रमना प्रखंड के सुनील मुखर्जी नगर कोरगा के किसान गैरमजरूआ मालिक भूमि पर वर्षो से जोत कोड कर रहे है,जिसपर भूतपूर्व सामन्तो ने चालाकी से अपने लोगो के नाम बन्दोबस्त कराकर उक्त भूमि को बकाश्त बना दिया.इस मामले की जांच कराकर उस पर काबिज लोगो के हितों की हिफाजत करने,जंगीपुर के आदिवासियों की खतियानी भूमि के कागजात बनवाकर उस पर बने मकान व बाउंड्री बना लिया गया,उसे मुक्त कराने,कोइन्दी, कधवन,भैंसवेडवा, भोजपुर, झुमरी सहित कई गांवों के राशनकार्ड धारियों को विगत दो से 5 माह तक का राशन नही मिला हैइसकी जांच कराकर राशन दिलाने,भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने,गैरमजरूआ भूमि बैंक को रद्द करने,वनाधिकार कानून 2006 को लागू कर वनाधिकार कानून संशोधन बिल को रद्द करने,60 वर्ष से ऊपर के किसानों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने,आवास व पशु शेड की जांच कराकर लाभुकों को बकाया राशि देने सहित अन्य मांगे शामिल है.धरना में मोती राम,गोपाल यादव,राजकुमार भुइयां, रामनाथ उरांव,विद्या पासवान,बेबी देवी,कुमारी देवी,मनोरमा देवी सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नौरंगी पाल ने किया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play