गढ़वा :
नगर उतरी थाना क्षेत्र के हुलहुला गांव निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी 32 वर्ष ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुआ जिसे अक्रोशित होकर सुरेंद्र ने कीटनाशक खा लिया स्थिति बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है
गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी विनोद चौधरी पिता कालीचरण चौधरी एवं उसका साला मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ गांव के समींद्र चौधरी पिता राम गहन चौधरी शामिल हैं।
इनमें विनोद चौधरी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी एवं समींद्र चौधरी एकही मोटरसाइकिल से पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरा गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। वहां अपने घर लौटने के दौरान यह घटना घटित हो गई। तिलदाग मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विनोद चौधरी के सिर, चेहरा एवं बायां पैर में गंभीर चोट लगी है। जबकि समींद्र को हल्की चोट आई है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद समींद्र चौधरी को अस्पताल से छुट्टी दे दिया। जबकि विनोद चौधरी का सदर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।