बंशीधर नगर :
-प्रखंड के सिंहपुर ग्राम में शक्ति की आराध्य देवी माँ दुर्गा की मन्दिर निर्माण के लिये रक्षाबंधन के अवसर पर सावन पूर्णिमा के दिन विधिवत भूमि पूजन किया गया.
भूमि पूजन मां दुर्गा की भक्त संगीता देवी व पति श्रवण बैठा ने किया.भूमिपूजन के बाद विधिवत 24 घण्टे का अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया गया.इस अवसर पर संगीता देवी ने कहा कि वे वर्षो से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करतीं हैं, उनके मन मे माँ दुर्गा की मंदिर निर्माण कराने का भाव आया था जो आज भूमि पूजन से प्रारम्भ हो गया है.वे अपने घर मे माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराकर वहीं पूजा अर्चना करती है.भूमि पूजन के अवसर पर भंडारा का आयोजन भी किया गया था.भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.भूमिपूजन में शेषमन बैठा,श्रवण बैठा,ईश्वरी चौधरी,सत्येन्द्र कुमार,उप मुखिया शारदा पासवान,कन्हाई पासवान,लव पांडेय,बिनोद सिंह,जितेन्द्र पासवान,नागेंद्र सिंह,नरेंद्र ठाकुर,उदय कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.।