गढ़वा : गढ़वा जिला सदर थाना क्षेत्र के चामा गांव में चापाकल पर पानी भरने के दौरान दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई मारपीट की घटना में दोनों महिला घायल हो गई जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इलाज के दौरान पहला पक्ष से घायल महिला जुबेर अंसारी की पत्नी अकीला बीवी व दूसरा पक्ष से नसरुद्दीन अंसारी के पत्नी अकलिमा बीबी का नाम शामिल हैं मारपीट की घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर के पास ही सरकारी चापाकल पर दोनों पानी भरने के लिए पहुंची हुई थी इस बीच चापाकल का चेन टूट जाने के दौरान दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी और थोड़े ही देर में दोनों के बीच मारपीट हुआ जिस दौरान दोनों घायल हो गए घटना के बाद दोनों को इलाज किया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।