मझिआंव :
मझिआंव,बरडीहा में गुरुवार को मनाई गई रक्षा बंधन पर्व: मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार 31अगस्त को भाई- बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन काफी हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।बहने दो दिन पहले से ही अपने -अपने ससुराल से मैके आने का शिलशिला जारी रखी थी। एवं जो कुआंरी बहने थीं वे तो अपने भाई के कलाई पर रक्षा सुत बांधने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी ।
राखी बांधी एवं भाईयों से अपनी सौगात भेंट लेकर काफी खुशी का इजहार की । इस दौरान घर -घर में यह पर्व का गीत बजते हुए सुना गया कि "बहना ने भाई के कलाई पर प्यार बांधा है",तथा राखी एवं मिठाई की दुकान पर काफी भीड़ देखी गई।काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक के द्वारा बताया गया कि बुधवार के रात्रि 8:57 पर पूर्णिमा काल का समय शुरू हुआ था जो गुरुवार को 7 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त बताया गया था,उससे पहले भद्रा नक्षत्र बताया गया था जो रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त नहीं था।
जिसके कारण गुरुवार को 7 बजे तक सभी बहने अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अगस्त को भी जो पूर्व से दिए गए कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधन पर्व को मनाने की सुचना है। वहीं गुरुवार को भी लोग 7 बजे तक निर्धारित समय के बावजूद भी दिनभर रक्षा बंधन पर्व को मनाया गया।