बंशीधर नगर : -रक्षाबंधन के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय की छात्राओं ने नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष चबूतरे पर लगे पीपल पेड़ को राखी बांधकर पेड़ लगाने व पेड़ बचाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि ये पेड़ भी हमारे भाई हैं,जो हमे शुद्ध वायु देकर व पर्यावरण की हिफाजत कर हमारी रक्षा करते हैं. छात्राओं ने विधिवत पीपल पेड़ को राखी बांधकर सजीव जगत की रक्षा,सुख,संवृद्धि की कामना किया.इस कार्यक्रम को देख बाहर से आई महिला पर्यटकों ने भी अपने आप को नही रोक सकी तथा छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुये कार्यक्रम में शामिल हुई.छात्राओं ने -भैया मेरी राखी की डोर,कभी होने देना न कमजोर गीत प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया.आस पास के लोग इस कार्यक्रम को देख काफी प्रभावित हुये तथा इस कार्यक्रम को अनोखा बताया.कार्यक्रम में मुस्कान,आसिया,सुगंधा,शांति,अंजली, श्रेया, आइसा, शीतल,करुणा,आलिया,आरफीन आदि शामिल थे.छात्राओं ने पेड़ लगाएं-पेड़ बचाये,पर्यावरण को बचाना है-देश खुशहाल बनाना है का संकल्प लिया.मौके पर डॉ इमरान खान,शिक्षक रामलला मिश्र,तनवीर आलम,उपेन्द्र कुशवाहा,मासूम खलीफा,उपेन्द्र कुमार,शिब्बू खलीफा,अजय मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.