whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479006
Loading...


नर्स की लापरवाही से जच्चा बच्चा की हुई मौत

location_on मझिआंव access_time 30-Aug-23, 07:25 PM visibility 662
Share



 नर्स की लापरवाही से जच्चा बच्चा की हुई मौत


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : लिखित आवेदन मिलते हैं होगी कार्रवाई की सीएस : बरडीहा थाना क्षेत्र लेभरी गांव निवासी प्रदीप प्रजापति की 22 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी एवं उसकी नवजन्मीबच्ची की मृत्यु अस्पताल में नर्स की लापरवाही के कारण होने की मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए मृतक के ससुर लाल मुनी प्रजापति ने बताया कि अपनी बहू को प्रसव पीड़ा होने के बाद अपने निजी वाहन से रेफरल अस्पताल में मंगलवार के रात्रि लगभग 9:00 बजे भर्ती कराया था ।उसकी बहु की यह पहला प्रशव था। जिसे प्रसव कक्ष के मरीजों की भर्ती का पंजीयन संख्या ( रजिस्ट्रेशन) 139 क्रम संख्या के तहत भर्ती किया गया जिसमें ए ग्रेड ए एन एम ममता जौनी एवं एएनएम जूलियाना लकड़ा के द्वारा डिलीवरी कार्यक्रम कराए जाने लगा जो,काफी बुरी तरह मरीज के शरीर छति भी पहुंचाया गया।
बुधवार के सुबह यानी 30 अगस्त को 8:30 बजे बच्ची जन्म ली ,सांस चल रहा था जिसे उक्त दोनों एएनएम के द्वारा ऑक्सीजन लगाया गया एवं इसके बाद तुरंत उसकी मृत्यु हो गई ,फिर भी डीवटी में रहे चिकित्सक को इसकी जानकारी नहीं दी गई।जबकि उसकी बहू सुनीता की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। लेकिन बच्चे की मृत्यु के बाद एएनएम चिकित्सक को इसकी जानकारी नहीं दी गई जिससे बच्चे की मां सुनिता की स्थिति काफी गंभीर होते गई, और मैं बलपूर्वक अपने बहू को गढ़वा सदर अस्पताल में ले गया कि कम से कम बच्चे की मां की भी जान बच सकें।इस दौरान उनके साथ एवं साथ में गए परिजनों के दोनों एएनएम के द्वारा यह कहा गया की" रात भर हमनी देखली सवेरे पैसा देवे के घड़ी सदर अस्पताल में ले जईब" एवं काफी अमयाॅदित शब्दों का इस्तेमाल दोनों एएनएम के द्वारा किया गया।
इसके बाद108 एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी बहू सुनीता ने दम तोड़ दी। मृतका के ससुर लालमनी प्रजापति ने उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से जांचों उपरांत लापरवाह दोनों नसॅ पर कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि पैसे के लालच में आकर जैसे- तैसे डिलीवरी करने एवं गरीबों से पैसा ऐठने का सिलसिला बंद हो सके। इधर इस संबंध में मंगलवार के रात्रि डिप्टी कर रहे डॉक्टर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हमें इसकी कोई जानकारी दोनों एएनएम के द्वारा नहीं दी गई है क्योंकि महिला चिकित्सक होते तो डिलीवरी वार्ड में देख सकते थे लेकिन पुरुष चिकित्सक होने के नाते डिलीवरी रूम में नहीं जा सकता हूं, इसकी जानकारी पाल-पाल की एएनएम को देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
एवं दोनों एएनएम के द्वारा इसकी सूचना हमें नहीं दी गई। जब मैं सुबह बुधवार को अपने ड्यूटी समाप्त होने के बाद 9:00 बजे वापस डेरा चला गया तब बुधवार को सूचना मिली कि जच्चा -बच्चा दोनों की मृत्यु हो चुकी है। इधर 9:00 बजे के बाद डिप्टी में आए डॉ: विशाल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनीता को 10:40 बजे बुधवार को उसे स्थिति खराब होते देख सदर अस्पताल रेफर किया गया। इधर इस संबंध में गढ़वा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play