whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177087
Loading...


जीएन कॉन्वेंट +2 स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गयाराष्ट्रीय खेल दिवस

location_on गढ़वा access_time 29-Aug-23, 05:53 PM visibility 658
Share



जीएन कॉन्वेंट +2
स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गयाराष्ट्रीय खेल दिवस


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जीएन कॉन्वेंट +2 स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी तथा उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर द्वारा हॉकी के सम्राट खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ। छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक महोदय ने कहा कि यह दिवस 29 अगस्त को भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस है। इस कारण से भारत में हर साल इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की जाती है। खेल तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इतना ही नहीं बल्कि अलग-अलग प्रकार के खेल हमें जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं।
खेलना ना केवल शारीरिक रूप से हमारे लिए अच्छा होता बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा होता है। खेल खेलने से हमारी मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। नियमित रूप से खेलना एक व्यक्ति को कई रोगो से ते मुक्त करता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन का होना भी जरूरी है। आजकल खेल के क्षेत्र में भी अलग-अलग प्रकार के मौके उपलब्ध हैं। इन मौकों का फायदा उठाकर हम अपने खेलों के हुनर को और भी बढ़ा सकते हैं। आजकल तो सरकार हर रूप से खिलाड़ियों की मदद कर रही है। खेल राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देता है। राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से सभी देशवासी बहुत ही गौरवान्वित महसूस करते है और एक दूसरे के नजदीक आने का मौका मिलता है।
देश के नागरिक एक दूसरे का समर्थन करते हैं और देश के जीत जाने पर गर्व महसूस करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक अजय कुमार के साथ-साथ शिक्षक मुकेश भारती, खुर्शीद आलम, आलोक सिन्हा, नरेन्द्र कुमार,संजीव कुमार, निलम कुमारी, सुनिता कुमारी, सरिता दूबे, रिजवाना शाहीन, सुषमा तिवारी, शिवानी कुमारी,संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। खेलों में जिला स्तर, राज्यस्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिनके नाम क्रमशः विजेता भारती (गोल्ड) मुस्कान तिवारी (गोल्ड)पवल किशोर गोल्ड, नमन ,अविनाश को सिल्वर वहीं राजीव नयन,अजित, आर्या,संस्कार, कुणाल, रणवीर, सीटू, पीयूष और अमर कुमार को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।
धन्यवाद ज्ञापन खेल शिक्षक अजय वाल्मीकि ने की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play