whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184631
Loading...


बच्चों को मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल, सुसज्जित होंगे सभी छात्रावास : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 28-Aug-23, 07:47 PM visibility 659
Share



बच्चों को मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल, सुसज्जित होंगे सभी छात्रावास : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में लगभग एक करोड़, आठ लाख रुपए की लागत से दो छात्रावास का जीर्णोद्धार किया जाएगा। गढ़वा में संचालित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का जीर्णोद्धार लगभग एक करोड़, आठ लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जबकि आने वाले समय में आदिवासी बालक छात्रावास के नए भवन निर्माण की भी योजना है। शीघ्र ही इसका भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय में संचालित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का जीर्णोद्धार लगभग 56 लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का जीर्णोद्धार लगभग साढ़े 51 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहित पूरे राज्य में संचालित सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार कर उसे सुसज्जित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पिछले करीब 30-40 वर्षों से निर्माण के बाद इन छात्रावासों की ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया। इन गरीब बच्चों की पढ़ाई अच्छे ढंग से हो सके यह बात किसी ने भी नहीं सोची। सभी छात्रावासों की स्थिति काफी खराब है। बच्चे इसमें किसी तरह से रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल दिया जाए। उन्हें बेहतर एवं सुसज्जित छात्रावास उपलब्ध कराया जाए। ताकि ठीक तरह से उनकी पढ़ाई हो सके। यही कारण है कि मुख्यमंत्री जिस जिले में भी जाते हैं वहां छात्रावास का भ्रमण जरूर करते हैं।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में संचालित आदिवासी बालक छात्रावास की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। इसका जीर्णोद्धार करा पाना संभव नहीं है। इस कारण आने वाले समय में आदिवासी बालक छात्रावास के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। ऐसा प्रस्ताव है। इसका भी निर्माण कार्य यथा शीघ्र ही कराया जाएगा। शिक्षा के संपूर्ण माध्यमों को पूरी तरह से सुदृढ़ बनाया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play