whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192067
Loading...


पुण्यतिथि पर याद किए गए सुर सम्राट मुकेश चंद्र माथुर

location_on गढ़वा access_time 28-Aug-23, 04:27 PM visibility 658
Share



पुण्यतिथि पर याद किए गए सुर सम्राट मुकेश चंद्र माथुर


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुर सम्राट दर्द भरे नगमों के मसीहा स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर जी 47वीं पुण्यतिथि टंडवा स्थित शगुन बैंकेट हॉल मे मैलोडी ग्रुप एवम संगीत कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । प्रायोजित जिला टेंट डेकोरेटरर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने टंडवा स्थित शगुन बैंकेट हॉल में किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उपविकास आयुक्त राजेश कुमार राय,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलखनाथपांडये,डी,एस,पी,अवध कुमार यादव,सार्जेंट मेजर ओम प्रकाश दास, जी,एन,कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद,डॉ निशांत सिंह, केशरी,कॉंग्रेस जिला अध्य्क्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, मैलोडी ग्रुप के निदेशक दया शंकर गुप्ता,समाज सेवी दौलत सोनी,कपड़ा बैंक संचालक सौकत खान,डॉ,मुरली प्रसाद गुप्ता,भा,ज,पा,नेता चंदन जायसवाल ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी मखमली आवाज के जादूगर थे वैसे तो वे हर तरह के गीत गाकर अपनी गायिकी की अमित छाप छोड़े है लेकिन दर्द भरे नग़मों ने स्वर्गीय मुकेश जी को विश्व प्रसिद्ध बना दिया स्थानीय कलाकार साधुवाद के पात्र है यहाँ के कलाकारों की गायिकी सुनकर ऐसा लगता है कि प्लेबैक सिंगर का गीत सुन रहा हुँ।अलख नाथ पांडये ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है ईश्वर के वरदान थे स्वर्गीय मुकेश जी गढ़वा जिले के संगीत कला महाविद्यालय एवम मैलोडी ग्रुप के द्वारा कई वर्षों से निरंतर महान पाश्र्व गायकों की पुण्यतिथि मना कर यहाँ के कलाकारों एक इतिहास कायम कर दिया है इसके लिए जितना तारीफ किया जाए कम है।
डी,एस,पी अवध कुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी के गीत सुनते हुए हमलोग बचपन गुजारे है उनका गीत दिल गुनगुनाते रहता है। अनिता दत्त ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी आज भी अपने गीतों के माध्यम से हम सभी के दिलो जिंदा है और युगों युगों तक जिंदा रहेंगे। ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी गायिकी के मजबूत स्तम्भ थे आज उसी मजबूत स्तम्भ पर फिल्मी दुनिया का संगीत टिका हुआ है। इस तरह सभी अतिथियों ने स्वर्गीय मुकेश जी के जीवनी पर बोलते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play