गढ़वा, नगर, मझिआंव:
गढ़वा थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी करीमन पासवान एवं उसकी पत्नी मालती देवी के साथ रविवार को उसके गांव के ही सुजीत विश्वकर्मा ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि सुजीत विश्वकर्मा ने मालती देवी पर अपनी पत्नी को भूतप्रेत लगाकर बीमार करने का आरोप लगाकर गाली गलौज कर रहा था। साथ ही यह भी कहकर गालियां दे रहा था कि मालती देवी ने डायन बिसाही कर उसके ट्रैक्टर को भी नहीं चलने दे रही है। मालती देवी ने इसका विरोध किया तो सुजीत विश्वकर्मा ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बीचबचाव के क्रम में करीमन पासवान के साथ भी मारपीट किया।
इस घटना को लेकर मालती देवी ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति के पुत्र प्रकाश प्रजापति ने बिजली के खंभे से गिरकर घायल हो गया। सदर अस्प्ताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि प्रकाश प्रजापति के घर का विद्युत कनेक्शन में खराबी आ गई थी। उसे दुरुस्त करने के लिए वह रविवार को बिजली के खंभे पर चढ़ रहा था। इस दौरान खंभे से फिसल कर नीचे गिर गया। इस घटना में उसके सिर, कमर एवं बायां हाथ में गंभीर चोट लगी है।
गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के महदेइया गांव निवासी राम प्यारी राम की पुत्री प्रमीला कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि प्रमीला कुमारी के पिता उसे हमेशा गाली गलौज करता है। रविवार को भी पिता ने प्रमीला को गाली दिया था। इससे गुस्से में आकर प्रमीला कुमारी ने चूहा मारने वाले कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसकी बहन एवं चाची ने अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत प्रमीला कुमारी की हालत स्थिर बनी हुई है।
गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी फकरूद्दीन अंसारी की पत्नी गुलशन खातून को सांप ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि रविवार की दोपहर में गुलशन खातून धान रोपनी कर रही थी। इस दौरान उसके दायां पैर में सांप ने डस लिया।
इसके पश्चात उसके स्वजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत गुलशन खामून की हालत स्थिर बनी हुई है।

:टेंट पास शिक्षकों की हुई बैठक:
नगर पंचायत क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के टेट पास सहायक शिक्षकों की बैठक सहायक राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष बिपुल दुबे की अध्यक्षता में की गई। बैठक में हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के संबंध में चर्चा की गई। और कहा गया कि चुनाव के समय राज्य सरकार द्वारा टेट पास पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा देने का आस्वासन दिया गया था ।लेकिन चुनाव जीतने के बाद अपने वादे को भुल गई हेमंत सरकार।
बिपुल दुबे ने कहा कि टेट पास सहायक अध्यापकों द्वारा पहले से ही सरकारीकरण की मांगों को लेकर रांची राजभवन के समक्ष राज्य के पारा शिक्षकों का धरना व अनशन चल रहा है।इसमे गढ़वा जिला के टेट पास सहायक शिक्षकों का अनशन 29 अगस्त को निर्धारित है।श्री दुबे ने गढ़वा जिले के सभी टेट पास सहायक शिक्षकों को 29अगस्त को रांची चलने का आह्वान किया। और कहा कि हमारी जायज मांगें नही मानी गई तो पारा शिक्षक राजभवन एवं मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पर विवश होंगे। मौके पर जिला महासचिव रजनीकांत पांडेय, जिला संयोजक रिंकू तिवारी, राजन दुबे, उपेन्द्रनाथ तिवारी, सुदामा राम, लव कुमार पांडेय , चंदेश्वर राम एवं सुनील दुबे सहित अन्य कई सहायक शिक्षक उपस्थित थे
बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कोयला से भरा ट्रक ने पेड़ से टकराया, बाल बाल बचा चालक
- बंशीधर नगर - गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग 75 मुख्य सड़क पर पाल्हे कलां-जतपुरा गांव में शनिवार की बीती रात में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बिजली का खंभा तोड़ते हुए सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गई।
हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा की जिस तरह से ट्रक के पेड़ से टक्कर हुई है इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया नहीं तो एक बड़ी घटना होने से टाला नहीं जा सकता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात्रि में कोयला से भरा क्षतिग्रस्त ट्रक काफी तेज गति में जा रहा था। इसी क्रम में मुख्य मार्ग पर पाल्हे गांव के पास पहुंचते ही चालक अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे बिजली का पोल तोड़ते हुए सीधा पेड़ से जाकर टकरा गई। घटना के बाद ट्रक चालक सुरक्षित घटनास्थल से फरार हो गया। वही ट्रक में चालक के अलावे खलासी नहीं था। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रक संख्या JH13 E4392 मध्य प्रदेश के सिंगरौली से कोयला लोड़ कर गिरिडीह जिला जा रहा था।
इधर शनिवार की सुबह में घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर ऊंटरी थाना के सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार अग्रवाल ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रक के बारे में आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। वही पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
बंशीधर नगर से कानपुर भेजे गए लाखों रुपए का स्क्रैप से भरा ट्रक 4 दिन से लापता, पीड़ित में थाने में दर्ज कराई शिकायत
श्री बंशीधर नगर गढ़वा :-- झारखं- उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार व ऋषिकेश प्रसाद उर्फ़ डब्ल्यू जयसवाल पिता स्व बृजमोहन प्रसाद के बिलासपुर स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स नाम का कबाड़ी का दुकान है।
उन्होंने अपने कबाड़ी दुकान से लाखों रुपए का स्क्रैप ट्रक पर लोड़ कराकर उत्तर प्रदेश के कानपुर भेजा था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी यह ट्रक अभी तक कानपुर नहीं पहुँचा। इसके बाद भुक्तभोगी ने नगर ऊंटरी थाने में आवेदन देकर घटना की पूरी जानकारी देते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के संबंध में भक्तभोगी अभिषेक कुमार उर्फ डब्लू ने बताया कि वे बीते 23/08/23 को सुबह 11:30 बजे अपने कबाड़ी दुकान से उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिला अंतर्गत शिवालिया रोड बरसीहेरी जल निगम सिंहपुर कच्छर कल्याणपुर का रहने वाले ट्रक मालिक सुभाष कुमार पिता ओमप्रकाश के ट्रक संख्या UP78HN7259 से स्क्रैप लोड कर उत्तर प्रदेश के कानपुर भेजा था, लेकिन वह ट्रक अभी तक कानपुर नहीं पहुंचा।
ट्रक में लदा स्क्रैप की कीमत 6 लाख 15 हजार 110 रुपए है। उन्होंने बताया कि चार दिन बीत गए लेकिन ट्रक चालक अभी तक कानपुर नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कानपुर में भेजे गए दुकानदार के पास से जानकारी लिया पर अभी तक उनके पास कोई मॉल नहीं पहुंचा है। पीड़ित ने चालक का फोन मिलाया तो उसका नंबर बंद जा रहा है वही ट्रक मालिक से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिससे मैं काफी परेशान व चिंतित हूं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए ट्रक की बरामदगी करने व ट्रक मालिक एवं चालक पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इस संबंध में नगर उंटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।