मझिआंव : बरडीहा प्रखंड के सुख नदी गांव में बषोॅ से पड़े जर्जर रोड को बनवाने की मांग समाज सेवी सह राजद के प्रदेश महा सचिव नरेश प्रसाद सिंह से ग्रामीणों ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में की।
ग्रामीणों के अनुसार विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरडीहा प्रखंड के सुखनदी गांव में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 10दिन पहले स्थानीय विधायक से रोड बनवाने की मांग सामुहिक रूप से किया गया था, परंतु आश्वासन के बावजूद भी रोड नहीं बन सका। उसे गांव की समस्या है कि उस रोड में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।अंत में थक हार कर सभी ग्रामीणों ने राजद नेता श्री सिंह से पुरे ग्रामीणों के आग्रह के बाद सड़क के हालात देखने के बाद नरेश प्रसाद सिंह ने कल ही सोमवार से उक्त सड़क को अपनी निजी खचॅ से बनवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी कार्य जहां-जहां भी हो हमें अवगत कराएं हर संभव उसे कार्य को अपने निजी खचॅ से कराने का कार्य करूंगा।इस सड़क को
जीर्णोद्धार कार्य कराने के लेकर सभी ग्रामीणों ने राजद नेता के प्रति आभार व्यक्त किया ।
मौके पर बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय चौधरी, , पंचायत समिति प्रतिनिधि रत्नेश गुप्ता,गुलाम सरवर खां, सोएब अंसारी, प्रताप ठाकुर, भदूॅल यादव,राम आशीष विश्वकर्मा, संतोष रजवार, अनुप रजवार, श्याम लाल यादव, शैलेश यादव, दिनेश रजवा, रमजान अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।