whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191132
Loading...


ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों का साप्ताहिक सत्संग संम्पन

location_on बंशीधर नगर access_time 27-Aug-23, 06:26 PM visibility 659
Share



ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों का साप्ताहिक सत्संग संम्पन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केन्द्र उर्जितपा के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामूहिक रूप से सत्यानु शरण पाठ,नारी नीति पाठ किया गया.सत्संग में धृतिसुन्दर लाल,गीता देवी,माला देवी व अखिलेश प्रसाद ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया.इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने कहा कि अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक दिन सत्संग का आयोजन किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम माह में सत्संग किया जाना चाहिये.उन्होंने श्री श्री ठाकुर जी के विभिन्न कथाओं का वर्णन कर विश्वास दिलाया कि वर्तमान पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर जी हैं.इनके द्वारा दिये गये नियमो का पालन करने से मनुष्य का जीवन सार्थक हो जायेगा.उन्होंने श्री श्री ठाकुर जी के उत्सव पर चर्चा किया.सत्संगी अखिलेश प्रसाद ने कहा कि भक्त के वश में भगवान होते है.भक्त की रक्षा हेतु भगवान विभिन्न रूपों में आकर भक्त की रक्षा करते हैं.उन्होंने भगवान विष्णु व नारद मुनि की कथा का वर्णन करते हुये कहा कि नारद जी हमेशा भगवान विष्णु का नाम जपा करते है.इसलिये वे भगवान के प्रिय थे.इसलिये कलयुग में भी नाम के प्रभाव से मानव अपना जीवन धन्य कर सकता है.सत्संगी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि निरन्तर सत्संग करने से मानव मन स्वतः ईश्वरमुखी हो जाता है.उन्होंने कहा कि सत्संग से प्राप्त ज्ञान सर्वोपरि है.प्रत्येक मनुष्य को नारी के विभिन्न रूपों का सम्मान करना चाहिये.प्रत्येक नारी ही देवी का रूप होती है.इसलिये सभी नारियों को देवी का स्वरूप समझना चाहिये.उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर नारियों की पूजा होती है,वहां देवता वास करते है. सत्संग में संजय कुमार,अजय दा, राहुल कुमार,आयुष कुमार,पीयूष कुमार,धृतिदीप्त,शिवम,श्रीकांत, राजकुमार,रीना जायसवाल, निर्मला जायसवाल,वृन्दा देवी,सरस्वती देवी,लालती देवी,सुशीला देवी,दीपमाला, मधु सहित बड़ी संख्या में सत्संगी वृन्द उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play