whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179547
Loading...


खबर सफर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 26-Aug-23, 07:06 PM visibility 659
Share



खबर सफर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के खोन्हर गांव निवासी राहुल साह की पत्नी सुनीता देवी को सांप ने काट कर जख्मी कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि सुनीता देवी ईख के खेत के मेड़ पर घास काट रही थी। इस दौरान उसके बायां पैर में सांप ने डस लिया। इसके बाद उसके स्वजनों ने झाड़फूंक करने वाले के पास लेकर गए। लेकिन झाड़फूंक के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। तब उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।  गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के गोगेया गांव निवासी हलाद हुसैन की पत्नी रसीदा खातून ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।              बताया गया कि रसीदा खातून एवं उसके परिवारवालों के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर नोंकझोंक हुई थी।
इससे गुस्से में आकर रसीदा खातून ने सल्फास पाउडर खा गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को इसकी जानकारी मिली। तब आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत रसीदा खातून की हालत में सुधार हो रहा है। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर रंका थाना क्षेत्र के भदुआ घाटी में शनिवार को एक कमांडर गाड़ी ने मालवाहक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में कमांडर चालक समेत उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कमांडर चालक रंका थाना क्षेत्र के कुदरुम गांव निवासी अमित कुमार सिंह पिता शिवकुमार सिंह, रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी राम खेलावन सिंह, ज्योति देवी, विमला देवी एवं जागसो देवी शामिल हैं। इनमें अमित कुमार सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज रंका सीएचसी में किया जा रहा है। बताया गया कि कमांडर में सवार लोग एक गर्भवती महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में जा रहे थे। जबकि मालवाहक ट्रेलर गढ़वा से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इस दौरान भदुआ घाटी में यह घटना घटित हो गई। कमांडर गाड़ी अनियंत्रित होकर भदुआ घाटी में मालवाहक ट्रेलर के पिछले हिस्से में टकरा गया। इस घटना में कमांडर चालक के सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है। जबकि कमांडर में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play