whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178091
Loading...


मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के 4:30 लाख लाभुक राशन के हैं इंतजार में

location_on मझिआंव access_time 26-Aug-23, 07:04 PM visibility 656
Share



 मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के 4:30 लाख लाभुक राशन के हैं इंतजार में


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र तथा बरडीहा प्रखंड क्षेत्र कुल मिलाकर 4 लाख 30हजार 427 लाभुक अगस्त माह के राशन के इंतजार में अभी भी हैं। जिसमें मझिआंव ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल कार्ड धारीयों की संख्या 10836 है , एवं नगर पंचायत क्षेत्र के 3297 कार्डधारी एवं बरडीहा प्रखंड के कुल कार्डधारियों की संख्या 8084 है टोटल 22217 कार्डधारी हैं ,जबकि मझिआंव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में टोटल लाभुकों की संख्या 2लाख 16हजार 909हैं, जबकि मझिआंव के नगर पंचायत क्षेत्र में लाभुको की संख्या 62972 है, जबकि बरडीहा प्रखंड के कुल लाभुको की संख्या 1 लाख 50हजार 546है ।जबकि मझिआंव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनवितरण प्रणाली के टोटल दुकानदार 35 हैं, जिसमें सेल्फ डीलर 19 एवं स्वयं सहायता समूह के 16 हैं।
जबकि चार डीलर अनिमियतता के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। वही नगर पंचायत क्षेत्र में टोटल डीलरों की संख्या 11 है ,जिसमें सेल्फ डीलर 5 हैं एवं स्वयं सहायता समूह के डीलर 6 हैं।जिसमें एक डीलर निलंबित हैं, वही बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के टोटल डीलरों की संख्या 21 है, जिसमें सेल्फ डीलरों की संख्या 12 एवं स्वयं सहायता समूह के डीलरों की संख्या 9 है। जिसमें अभी इस प्रखंड में चार डीलर अनिमीयतता के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। सभी मिलकर डीलरों की संख्या जो अभी कार्यरत है 67 बताया जा रहा है। इधर लाभुको का कहना है कि अगस्त माह में अभी तक राशन का वितरण नहीं हुआ है जबकि अब इस माह में मात्र 5 दिन ही बचे हैं। जबकि प्रत्येक माह के अंतिम दिन को ही एन .आई.सी रांची के द्वारा पोस मशीन को बंद कर दिया जाता है।
तथा अगले माह के 5 तारीख को पोस मशीन को खोला जाता है। राशन नहीं मिलने से 4 साल से कोरोना एवं सुखाड़,अकाल की डंस झेल रहे लोगों का कहना है कि अगस्त माह का राशन सरकार को नही देने की मनसा साफ झलक रहा है । जबकि लाभुकों का कहना है कि अब तक राशन अगस्त माह का मिल जाता था तथा सितंबर माह का भी अलॉटमेंट आ जाता था और अगले माह सितंबर माहका राशन डीलरों के द्वारा उठाव एफ सी आई गोदाम से शुरू कर दिया जाता था ।परंतु अभी तक अगस्त माह का ही राशन नहीं उठाव किया गया है। इधर इस संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि जो डीलर का एस आई ओ बन गया है उसे राशन दिया जा रहा है ,जिन डीलरो को राशन दिया गया उसमें मझिआंव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के तलशबरिया जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिल कुमार साव जो मझिआंव में रहकर राशन वितरण करते हैं, गोपालपुर गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सत्यनारायण दुबे, बुढ़ीखाड़ के खुशबू स्वयं सहायता समूह,मोरबे के दुर्गा स्वयं सहायता समूह, करुई गांव के दुर्गा स्वयं सहायता समूह, करमडीह गांव के टोला जोगीवीर के नेहा स्वयं सहायता समूह, नगर पंचायत क्षेत्र के मझिआंव बाजार के कुंवर साव, एवं आमर गांव निवासी सह डीलर विनोद पांडेय को राशन अभी तक दिया जा चुका है।
जो टोटल 9डीलरों को ही मात्र राशन गोदाम से आवंटित किया गया है, जबकि 58 डीलरों को अभी तक राशन आवंटन नहीं किया गया है। जिससे बंचित लाभुकों को राशन अभी तक नहीं मिल सका है ।साथ ही गोदाम प्रबंधक श्री पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा निर्देशित किया गया है कि जो जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के पास पहले का अलॉटमेंट बैलेंस है उससे पहले राशन वितरण करने की बात कही गई है।परंतु भूखी प्यासी जनता राशन की आस में टकटकी लगाए बैठी है। इधर गोदाम प्रबंधक का कहना है कि जब तक एस.आई. ओ .नहीं बनता है तब तक संबंधित डीलर को राशन नहीं मिल पाएगा।साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित निर्देशीत सभी डीलरों को किया गया था कि आवंटन की कटौती की दुहाई देकर लाभुकों को द्विंगभ्रमित करने पर कारवाई करने की बात कही गई थी ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play