मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के खरसोता गांव के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी सह कोदवड़िया गांव निवासी कृष्णा मिश्र 62 वर्ष की मृत्यु ईलाज के क्रम में सदर अस्पताल गढ़वा में शुक्रवार को दोपहर में हो गई थी। जिनका शव पैत्रिक गांव कांडी प्रखंड के कोदवड़ीया गांव लाया गया था । जिनका अंतिम संस्कार खरसोता कोयल नदी के तट पर ग्रामीणों के सहयोग से पुरे गाजे बाजे के साथ शनिवार को कर दी गई।
जानकारी के अनुसार कृष्णा मिश्र खरसोता गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में लगभग 30 वर्षों से पुजारी के रूप में भगवान कृष्ण और राधिका जी का पूजा अर्चना करते रहे थे। उन्हें अचानक तबीयत खराब होने के बाद तेज बुखार हुई तथा गला में कुछ दिक्कत होने के कारण सदर अस्पताल गढ़वा में ईलाज कराया जा रहा था कि इसि दौरान शुक्रवार को लगभग दोपहर में उनकी मृत्यु हो गई।
इनके शव यात्रा में मझिआंव राधा कृष्ण मंदिर के महंत श्री श्री 1008 केशव नारायण दास, बसपा के विश्रामपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, अखिलेश विश्वकर्मा,ननकू प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे।