whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171206
Loading...


101 जोड़ी कन्याओं का सामूहिक रूप से विवाह 6 दिसंबर को

location_on गढ़वा access_time 25-Aug-23, 07:55 PM visibility 666
Share



101 जोड़ी कन्याओं का सामूहिक रूप से विवाह  6 दिसंबर को


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा गढ़वा में पहली बार 101 जोड़ी कन्याओं का सामूहिक रूप से गढ़वा शहर के टाउन हॉल के मैदान में आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार कन्या विवाह और विकास समिति के द्वारा आगामी 6 दिसंबर को 101 कन्याओं का हाथ पीले किए जाएंगे। सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारी को लेकर के कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा गांव से लेकर पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के दौरान गरीब असहाय, जरूरतमंद कन्याओं के लिए सोसाइटी के द्वारा पहल कर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि संस्था के द्वारा पिछले 13 वर्षों से गरीब असहाय जरूरतमंद कन्याओं की शादी सोसाइटी के द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है।
शादी करने से पहले संस्था में आवेदन देकर उनका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद संस्था के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया की शादी के समय कन्याओं पक्ष के लोगों के संस्था के द्वारा शादी का सारी सुविधा के साथ-साथ विदाई सामग्री भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में पहली बार इस तरह का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह को लेकर के शहर में सोसाइटी के द्वारा आशीर्वाद के रूप में शहर के सभी गण्यमन प्रतिष्ठान के लोगों से संपर्क किया जाएगा। समिति के द्वारा शुरू से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान लेकर चला है। उसी का देन है कि झारखंड सहित पड़ोसी राज्य बिहार के विभिन्न जिलों में सोसाइटी के द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में कन्याओं का सामूहिक विवाह कराई जा रही है।
संस्था के द्वारा अब तक बिहार सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में 13000 से अधिक कन्याओं का हाथ पीले कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके गृह जिला गढ़वा में 101 कन्याओं का शादी करने का मेरा मुख्य उद्देश्य यह है कि यहां का गरीब दलित शोषित असहाय बेटियों का उत्थान कर सके। इसी को देखते हुए पूरे प्रमंडल में समिति के द्वारा पूरे प्रमंडल में अभियान प्रचार प्रसार अभियान किया जा रहा है। संस्था के सचिव के द्वारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सूबे के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित अन्य मंत्रियों को विवाह में आने के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया गया है। संस्था द्वारा संस्था के द्वारा प्रमंडल के तीनों जिले में प्रचार प्रसार अभियान किया जा रहा है।
अभियान के दौरान अब तक 45 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। आगामी 6 दिसंबर से पहले 101 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसे लेकर प्रचार प्रसार अभियान जोर से चल रहा है। संस्था के सहायक सचिव जिले के विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आग्रह किया गया है। जिसे लेकर जिले के विभिन्न पदाधिकारी का उनका सहमति पत्र भी मिला है। साथ ही साथ सहयोग करने का भी आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर सहायक सचिव सह झारखंड प्रभारी हसीबुल्लाह अंसारी कोषाध्यक्ष उषा कुमारी मीडिया प्रभारी सोनू कुमार, अमन सागर, अमानत खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play