whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167136
Loading...


बिछेगा सड़कों का जाल, पक्की सड़क से जुड़ेगा हर गांव : मंत्री मिथिलेश सात करोड़, 36 लाख की लागत से होगा तीन सड़कों का निर्माण

location_on गढ़वा access_time 25-Aug-23, 07:35 PM visibility 668
Share



बिछेगा सड़कों का जाल, पक्की सड़क से जुड़ेगा हर गांव : मंत्री मिथिलेश 

सात करोड़, 36 लाख की लागत से होगा तीन सड़कों का निर्माण


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सात करोड़, 36 लाख रुपए की लागत से तीन नए सड़कों का निर्माण किया जाएग। झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत चेचरिया पंचायत में गढ़वा - मंझिआव पीडब्ल्यूडी पथ से बाजूडीह शिव झरना वाया राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक चार करोड़, 50 लाख, 36 हजार, 700 रुपए की लागत से 3.830 किमी, गढ़वा प्रखंड के बिरबंधा पंचायत में ग्राम जड़गड़ टोला नावादोहरी से त्रिवेणी चौक होते हुए बंडा पुल तक एक करोड़, 51 लाख, 22 हजार, 300 रुपए की लागत से 1. 210 किलोमीटर तथा संग्रहे खुर्द पंचायत में बेलचंपा-मंझिआव राजमार्ग से गिद्दा बस्ती होते हुए लुकमान अंसारी के घर तक एक करोड़, 34 लाख, 83 हजार, 400 रुपए की लागत से 1.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ये सभी सड़कें काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं। ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उत्पन्न होती है। जनहित में सड़कों का निर्माण अति आवश्यक था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने भी स्थिति को देखा है। लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है। शीघ्र ही उन्हें बेहतर सड़क उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कई अन्य सड़कें भी काफी जर्जर स्थिति में हैं। वे सभी सड़कों के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। आने वाले समय में बहुत जल्द ही अन्य जर्जर सड़कों का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे गढ़वा में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
गढ़वा का एक-एक गांव पक्की सड़क से जुड़ जाए इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। अब तक कई गांव को बेहतर पक्की सड़कों से जोड़ दिया गया है। शेष की योजना पाइप लाइन में है। शीघ्र ही वह भी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा वर्षो से विकास के मामले में अपेक्षित रहा है, परंतु अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। यहां की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ उन्हें अपना सेवक चुना है वे उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play