whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175462
Loading...


भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निर्दोष ग्रामीणों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने सहित 8 सूत्री मांगों को ले किया प्रदर्शन

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Aug-23, 07:30 PM visibility 665
Share



भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने  निर्दोष ग्रामीणों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने सहित 8 सूत्री मांगों को ले किया  प्रदर्शन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गनियारी,फाटपानी के निर्दोष ग्रामीणों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. माले कार्यकर्ताओं ने गोसाईबाग स्थित पार्टी कार्यालय से जन अधिकार रैली निकाला.रैली मुख्यमार्ग से होते हुये अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया. रैली में शामिल कार्यकर्ता आदिवासियों व दलितों की भूमि से अबैध कब्जा हटाना होगा,ग्रामीणों पर से झूठे मुकदमे वापस लो,भाकपा माले जिन्दाबाद, अफसरशाही बन्द करो आदि नारे लगा रहे थे.माले कार्यकर्ताओ ने गनियारी,फाटपानी के निर्दोष ग्रामीणों पर से झूठे मुक़दमा वापस लेने,पुराना रजिस्टर टू से जमीन ऑन लाइन करने,वनाधिकार कानून के तहत काबिज ग्रामीणों को वन भूमि का पट्टा देने व फर्जी कागजात निरस्त करने,जोगियाबीर,दुसाईया, सगमा,फाटपानी,गनियारी सहित अनुमंडल अंतर्गत भूमि समस्या को तत्काल हल करने,जनवितरण प्रणाली में धांधली पर रोक लगाने,जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को अगस्त माह का राशन देने तथा बिना बिजली के भेजे गये बिजली बिल को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.सभा को माले राज्य कमिटी के सदस्य सुषमा मेहता,कामेश्वर सिंह,महेंद्र सिंह,किशोर कुमार,किसान महासभा के लालमुनि गुप्ता,लक्ष्मी सिंह,कृष्णा सिंह,जितेंद्र तुरिया,राजू विश्वकर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया. सभा के बाद 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.रैली में सबिता देवी,लालती देवी,बिचनी कुँवर,अशोक सिंह,रंजन विश्वकर्मा,तौसीफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता शामिल थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल सचिव कामेश्वर विश्वकर्मा ने किया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play